Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

व्यय रजिस्टर की जांच न करवाने वाले दो प्रत्याशियो को भेजा गया नोटिस





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जनपद में सामान्य निर्वाचन में भाग ले रहे सभी उम्मीदवारों को अपने खर्चे का प्रतिदिन हिसाब प्रशासन को देना है। जिससे कोई भी उम्मीदवार खर्च की सीमा से अधिक न खर्च कर सके। इसी बाबत लोकसभा सामान्य निर्वाचन के उम्मीदवारो का व्यय का व्यौरा की जांच कलेक्ट्रेट में स्थित कोषागार में किया गया।



 जिनमे से कुल सात में से पांच उम्मीदवारों ने अपने व्यय रजिस्टर की जांच करायी। जांच न करवाने वालो में बहुजन मुक्ति पार्टी तथा मौलिक अधिकार पार्टी के उम्मीदवारों ने अपने रजिस्टर की जांच नही कराया है। इस बाबत उक्त जानकारी वरिष्ठ कोषाधिकारी जगनारायण झा ने दिया। 


उन्होंने बताया रजिस्टर की जांच ना कराने वाले दोनो उम्मीदवारों को नोटिस भेजी गयी है कि वे अगले 24 घण्टे के अंदर वे अपने रजिस्टर की जांच करवा लें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे