Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पूरी निष्ठा व समर्पण भाव से कार्य करने वाले अधिकारी रहे सीडीओ : डीएम





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। मुख्य विकास अधिकारी हाकिम सिंह सही मायनों में पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करने वाले अधिकारी रहें है। भावी पीढ़ी के अधिकारियों के लिए वे अनुकरणीय आदर्श है। उक्त विचार जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने व्यक्त किया। वे कलेक्ट्रेट सभागाार में मुख्य विकास अधिकारी हाकिम सिंह के 40 वर्ष की राजकीय सेवा पूरी कर सेवा निवृत्त होने के अवसर पर आयोजित विदाई समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हाकिम सिंह किसी भी कार्य को चुनौती के रूप में लेते है और जी जान से उसे पूरा करते है। 



उन्होंने कहा कि यद्वपि कि सी0डी0ओ0 के साथ उनका कार्यकाल कम समय का रहा परन्तु विकास योजनाओं की प्रगति से स्पष्ट है कि उन्होंने पूरी निष्ठा से विकास विभाग की टीम का नेतृत्व किया है। उन्होंने स्वंय आगे बढ़कर योजना बनाया है तथा फील्ड में क्रियान्वित किया है। जिलाधिकारी ने उनके सुखी जीवन की शुभकामना दिया है तथा भविष्य में अपने अनुभवों का लाभ विभागीय अधिकारियों को देने की अपेक्षा किया। 



अपर जिलाधिकारी रणविजय सिंह ने कहा कि जिले में कार्यरत रहने के दौरान सी0डी0ओ0 का उन्हें समय-2 पर सहयोग मिला। सर्वाधिक प्रसन्नता की बात है कि उन्हें सेवानिवृत्त होने वाले दिन सभी प्रकार के देयक प्राप्त हो गये है। विदाई समारोह को परियोजना निदेशक प्रमोद यादव, जिला विकास अधिकारी रवीन्द्र नाथ सिंह, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई श्यामसुन्दर तिवारी, डा0 टी0पी0 मिश्र, विजय पाण्डेय, अनिल सिंह, अभय सिंह, एन0के0 सिंह, ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी जगनारायण झा, तन्मय पाण्डेय, चन्द्रशेखर यादव, ओम प्रकाश, मो0 हलीम, अविनाश श्रीवास्तव, चेतराम, विवेक, राजस्व एवं विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे