सुनील उपाध्याय
बस्ती। आगामी 12 मई को शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिये मतदाता जागरूकता अभियान ऑईकान आशीष कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में चरणबद्ध ढंग से निरन्तर जारी है। मंगलवार को एचडीएफसी बैंक रोडवेज तिराहा पर मतदाता जागरूकता अभियान की कड़ी में लोगों को जागरुक कर मतदान हेतु शपथ दिलाया गया।
ऑईकान आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मतदान के अधिकार का प्रयोग करने पर ही लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। आवाहन किया कि मौसम की परवाह न करते हुये लोग 12 मई को घरो से निकले और मतदान के बाद ही जलपान करें। आस पास के लोगों को भी मतदान के लिये प्रेरित करें।
एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक अभय प्रताप सिंह ने कहा कि शत प्रतिशत मतदान के द्वारा ही लोकतंत्र का लक्ष्य पूर्ण होगा। इसमें सभी मतदाताओं की भागीदारी होनी चाहिये।
जागरूकता कार्यक्रम में बिशाल श्रीवास्तव, अरुणेश मिश्र, राहुल पाण्डेय, पंकज चौधरी, अखिलेश, अमनधर द्विवेदी, अंकित, राघवेन्द्र प्रताप पाण्डेय, अनुराग श्रीवास्तव, अभिषेक त्रिपाठी, सौरभ सिंह, अमित सिंह, तथा ग्राहक में जगदेव प्रसाद, बृजेश त्रिपाठी, डॉ आलोक रंजन, मुरलीधर, शाश्वत सक्सेना, मनमोहन पाण्डेय इत्यादि शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ