सुनील उपाध्याय
बस्ती । मतदान प्रतिशत बढाने के लिये पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसालाल शाही के छात्रों ने प्रधानाध्यापिका सोभावती देवी शर्मा के संयोजन में आस पास के क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली। लोगों से आगामी 12 मई को अनिवार्य रूप से मतदान का आवाहन किया। रैली के पुनः विद्यालय पहुंचने पर शोभावती देवी ने छात्रों को योग का प्रशिक्षण दिया जिससे वे स्वस्थ रह सके।
औचक निरीक्षण में पहुंचे बेसिक शिक्षा अधिकारी अरूण कुमार और एसडीआई अनीता त्रिपाठी ने इस प्रयास को सराहा। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों को व्यवहारिक जानकारी मिलती है।
जागरूकता रैली और योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रिया शर्मा, रखशंदा सेराज के साथ ही छात्र अखिलेश पाण्डेय, अब्दुल सोलंकी, सांचर, रेशमा, हसमा खातून, अर्चना वर्मा, प्रिया, नीतू, अभय सिंह, के साथ ही अनेक लोगों ने हिस्सा लिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ