Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव के आगाज के बाद ही जनपद में अब नेताओ और स्टार प्रचारको का आना प्रारंभ हो गया है। जिससे सभी पार्टियां अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में लहर बनाने को तत्पर है। जिससे जीत की बुनियाद को रखा जा सके। इसीक्रम में जनपद के महुली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि देशभक्ति का प्रमाण पत्र लेकर घूमने वालों को मुंहतोड़ जवाब दें। देश में कांग्रेस की सरकार आने जा रही है। वे कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।  



उन्होंने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि देशभक्ति का प्रमाण पत्र लेकर घूमने वालों को यह बता दें कि देश का हर व्यक्ति देशभक्त है। उसे प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। समय आने पर भारत मां के लिए जान न्यौछावर कर देंगे। देश की हालत ऐसी हो गई है कि आज नौजवान बेकार घूम रहा है। नौकरियां खत्म हो गई हैं। कांग्रेस की सरकार में सभी को रोजगार मिलेगा। सभी के साथ न्याय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संतकबीरनगर सीट को लेकर लगातार मंथन किया जा रहा था। 



प्रियंका गांधी व राहुल से बात की गई। उनकी सहमति के बाद यह तय हुआ कि भालचंद्र से बात करें कि संतकबीरनगर के अस्तित्व का संकट हो रहा था। इसे चुनौती को भालचंद्र ने स्वीकार किया है। इस चुनाव को भाजपा के खिलाफ जीतना है। उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष की सराहना की। कहा टिकट कटने के बाद भी वे अनुशासित सिपाही बने रहे। जिससे पार्टी के एक सच्चे सिपाही के प्रवित्ति को दर्शाती है। इस जनसभा में जिलाध्यक्ष परवेज खान, विजय यादव, तारकेश्वर यादव, अर्जुन यादव, नित्यानंद यादव आदि सैकड़ो कार्यकर्ता व हज़ारो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे