आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन में आगामी 12 मई को मतदान के लिए नियुक्त पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का रैण्डमाइजेशन कार्य पूरा कर लिया गया है। रैण्डमाइजेशन के पश्चात विधान सभावार मतदान पार्टी का गठन हो गया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि 10 प्रतिशत आरक्षित कार्मिकों की व्यवस्था की गयी है।
उन्होंने बताया कि 312-मेेंहदावल में 506 मतदेय स्थल के लिए 557, 313-खलीलाबाद में 493 मतदेय स्थल के लिए 543 तथा 314-धनघटा विधानसभा क्षेत्र में 421 के लिए 464 मतदान पार्टी कार्मिको का रैण्डमाइजेशन के आधार पर तैनाती की गयी है। उल्लेखनीय है कि जिले में 1420 मतदेय स्थल है।
रैण्डमाइजेशन के समय सामान्य प्रेक्षक त्रिनन्जन चक्रवर्ती, ए0डी0एम0/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह, सभी उप जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी, उम्मीदवारगण, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चन्द्रशेखर यादव तथा गोरखपुर की रेखा गाडिया उपस्थित रहें।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ