Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तरबगंज थाने पर तैनात सिपाही की दबंगई ,फरियादी को ही लाकअप में डाला





रमेश कुमार मिश्र
तरबगंज गोण्डा।तरबगंज थाने पर फालवर के खिलाफ तहरीर देना एक महिला व उसके पुत्र को मंहगा पड़ गया थाने में तैनात दबंग सिपाही ने प्रभारी नीरिक्षक के सामने ही फरियादी महिला के पुत्र को लाकप में बन्द कर दिया।जबकि थाने का फालवर डकैती व लूट का मुख्य आरोपी है।और गुन्डा एक्ट व गैगेस्टर में भी निरूद्ध है।



बताते चले की तरबगंज थानाक्षेत्र के सिगहाचंदा के मजरा लालगंज की निवासी समसुलनिशा ने 28/04/2019को बकरीदी पुत्र कोलई,करमुल्ला पुत्र कोलई,हल्लर पुत्र खदरू के खिलाफ तहरीर दिया था।गन्ना का खेत चरालेने के आरोप में।जबकि आरोपी के घर का करमली थाने में बावर्ची का काम करता है।जो तीन साल पहले गौहानी गाँव में पड़ी भीषण डकैती का मुख्य आरोपी है।और गुन्डा एक्ट व गैगेस्टर में निरूद्ध है।
पीड़ित का बयान 


अपने बचाव के लिए दो सिपाही संतोष पाण्डेय व सुनील यादव के संरक्षण में थाने पर फालवर का काम करता है।तथा क्षेत्र में खुलेआम गुन्डागर्दी कर रहा है थाने का धौस जमा करके।तहरीर से गुस्से में आया दबंग फालवर गाँव में गाली गलौज व मारपीट करने लगा।बोला हम जो चाहेगे वो होगा थाना हमारा है।पूरे गाँव को बरबाद करदूँगा।


जब मौके पर डायल 100पहुँची तब गाँव वालो की जान बची।जिसकी तहरीर देने गाँव की समसुलनिशा अपने बेटे के साथ 30/04/2019को थाने पर आई।जहाँ पर दबंग सिपाही संतोष पाण्डेय व सुनील यादव फरियादी के लड़के अब्दुल को गाली देते हुए मारने लगे व लाकप में बन्द कर दिया।जब प्रभारी नीरिक्षक संजय दूबे को जानकारी मिली तो किसी तरीके से छोडाया।जबकि इसी तरह दबंगयी के कारण सिपाही संतोष पाण्डेय वजीरगंज थाने से लाईन हाजिर हो चुके है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे