Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

यू0 पी0 जर्नलिस्ट एसोसिएशन इकाई मनकापुर की मासिक बैठक संपन्न





मनकापुर/गोण्डा-:रविवार को मनकापुर डाक बंगले में यू0पी0जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा की मासिक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता कर कर रहे श्री अमर चंद गुप्ता ने सभी पत्रकारों को स्वागत अभिनंदन करते हुए  आभार प्रकट किया और कहा इतनी भीषण गर्मी में आप लोग आए और बैठक को सफल बनाया ।


वही पर उपजा तहसील महामंत्री श्रवण कुमार ने  मातृ दिवस पर सभी साथियों को बधाई देते हुए कहा की आधुनिक मातृ दिवस का अवकाश ग्राफटन वेस्ट वर्जिनिया में एना जार्विस के द्वारा समस्त माताओं तथा मातृत्व के लिए खास तौर पर पारिवारिक एवं उनके आपसी संबंधों को सम्मान देने के लिए आरम्भ किया गया था। यह दिवस अब दुनिया के हर कोने में अलग-अलग दिनों में मनाया जाता हैं।


 बैठक में उपस्थिति को लेकर नाराजगी जताई   और अंत में दूर-दराज से आए सभी पत्रकारों का धन्यवाद ज्ञापित किया  की इस मौके पर  उपाध्यक्ष राजीव कुमार उपाध्याय मीडिया प्रभारी, प्रमोद कुमार चौहान ,मोहम्मद अतीक ,राजेंद्र  कुमार गुप्ता, कविराज अनुराग श्रीवास्तव ,लवकुश कुमार ,शैलेंद्र कौशल श्रीवास्तव समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे