Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दरगाह पर हाजिरी से पहले मौत के आगोश में समा गयीं ननद और भाभी






दुर्घटना के बाद भाग रहे चालक को ट्रक समेत पुलिस ने दबोचा
रंजना पाण्डेय
गोण्डा। वजीरगंज थाने के सामने हुए एक दर्दनाक हादसे ने रोंगटे खड़े दिए। दरअसल, थाना क्षेत्र के अशोकपुर स्थित रौजा शरीफ की दरगाह पर हाजिरी लगाने के लिए जा रहे तरबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चमसुहा बनगांव निवासी रहमान, उसकी पत्नी और बहन की आस्था के सफ़र में अचानक आए ट्रक ने मौत का कहर बरपा दिया, जिसमें युवक की पत्नी व बहन की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने वाहन लेकर भाग रहे चालक को ट्रक समेत हिरासत में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
     


तरबगंज क्षेत्र के ग्राम चमसुहा बनगांव के निवासी रमजान पुत्र लल्लन उर्फ़ फकीर मोहम्मद की बीवी रुबीना व बहन जुलेखा वजीरगंज थाना क्षेत्र के रौजा में स्थित गाजी सरकार की मजार शरीफ पर हाजिरी लगाने के लिए जा रही थीं। अयोध्या गोण्डा हाईवे पर थाने के सामने स्थित सब्जी मंडी में गोण्डा से नवाबगंज की ओर जा रही अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी, जिसकी चपेट में आकर रूबीना व उसकी ननद जुलेखा को ट्रक ने रौंद डाला जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि रहमान चोटिल होकर बाल बाल बच गया। बताते चलें कि दुर्घटना का अंजाम देखकर भागते ट्रक ड्राईवर को वजीरगंज पुलिस ने ट्रक समेत हिरासत में ले लिया तथा लाश को पीएम हेतु भेजा है।  
     

इस दर्दनाक हादसे के सन्दर्भ में मृतका रुबीना के पति रमजान ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर वजीरगंज पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरूद्ध धारा 279, 337, 304, 427, 184 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उधर, इस हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। एक साथ हुई दो मौतों से जहाँ रुबीना के पति रमजान की हालत पागलों जैसी बनी हुई है, वहीं परिजनों का भी रो रो कर बुरा हाल है। दिल दहलाने वाले चीत्कारों से क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे