Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर के तीनों विधानसभाओं में मतदान संपन्न, औसत 51.50 प्रतिशत हुआ मतदान






अखिलेश्वर तिवारी/उमेश तिवारी 
श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र में 2014 की तुलना में 3 प्रतिशत कम हुआ मतदान
बलरामपुर ।। श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जनपद बलरामपुर के तीन विधानसभा बलरामपुर सदर तुलसीपुर तथा गैसड़ी में मतदान छठवें चरण में आज संपन्न हो गया । प्रशासन के तमाम कोशिशों के बावजूद भी मतदान का प्रतिशत नहीं बढ़ सका । लोकसभा क्षेत्र श्रावस्ती का औसत मतदान लगभग 51.50 प्रतिशत ही रहा जो 2014 की तुलना में लगभग 3 प्रतिशत कम है। 

                     

जानकारी के अनुसार मतदान प्रतिशत ना बढ़ने का मुख्य दो कारण माना जा रहा है जिसमें एक भीषण धूप व गर्मी तथा दूसरा सहालग का मौसम । ग्रामीण क्षेत्रों में शादी विवाह व मुंडन कार्यक्रम बड़े पैमाने पर आयोजित हो रहे हैं । इस कारण भी मतदाता बूथों तक नहीं पहुंच पाए । कड़ी धूप होने के कारण भी लोग धूप में लाइन लगाने से कतराते रहे ।
नतीजा मतदान प्रतिशत बढ़ नहीं सका । जिला प्रशासन ने ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया था कि वह अपने ग्राम सभा के बूथों पर बाहर टेंट लगाकर छाया की व्यवस्था कराएं जिससे कि मतदाता वहां पर लाइन लगाने से परहेज ना करें ।



 धूप में लाइन लगाना मुश्किल कार्य है इसलिए टेंट लगाना जरूरी था परंतु ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश बूथों पर मतदान केंद्रों के बाहर टेंट नहीं लगाए गए थे । मतदान प्रतिशत ना बढ़ने का एक कारण इसे भी माना जा रहा है । मतदान के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी । बतौर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य लगभग 35 सो सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे जिसमें यूपी पुलिस के अलावा पीएसी, एसएसबी, सीएएसएफ तथा होमगार्ड के जवान शामिल थे ।



 संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किए गए थे । इसके अलावा ऐसे मतदान केंद्रों जहां पर दो से अधिक बूथ बनाए गए थे वहां पर भी पुलिस तथा होमगार्ड के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किए गए थे ।जिलाधिकारी की कृष्णा करुणेश तथा पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए खुद भी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण जारी रखा । जिला अधिकारी ने निरीक्षण के उपरांत सायंकाल खुद भी अपनी पत्नी के साथ प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर में मतदान किया । 

                     
लोकसभा चुनाव 2014 मैं 1788080 मतदाता थे जो इस वक्त बढ़कर 19 लाख 80 हो गए ।2014 में कुल मतदान 979538 हुआ था जो 54.78 प्रतिशत था जबकि इस वर्ष मात्र 51.55 प्रतिशत मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया है । कुल मिलाकर तमाम प्रयासों के बावजूद भी मतदान प्रतिशत को प्रशासन बढ़ाने में सफल नहीं हो सका । 2014 की तुलना में 2019 में लगभग 3% कम मतदान हुआ ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे