करोड़ो का घपला करने वाले प्रधानो को मिली क्लीनचिट
रमेश कुमार मिश्र.
तरबगंज गोण्डा।गोण्डा जिले के तरबगंज ब्लाक के ग्रामसभा रामापुर के ग्राम प्रधान ने गाँव के विकास के लिए आये दस लाख रूपये का गवन कर लिया।जिसकी शिकायत पर जिलाधिकारी गोण्डा ने जाँच करवाई।मामला सही पाये जाने पर एडीओ पंचायत तरबगंज को प्रधान के ऊपर मुकदमा पंजीकृत करवाने का आदेश दिया।जिसके अनुपालन में एडीओ पंचायत ने तरबगंज थाने पर प्रधान,व प्रधानपति पर मुकदमा पंजीकृत कराया।जो कयी सवाल खड़ा कर गया।
बताते चले की तरबगंज विकास खन्ड के ग्रामसभा रामापुर के ग्राम प्रधान फरीदा बेगम पत्नी मो.रईस,मो.रईस पुत्र मो.अमीन के ऊपर जिलाधिकारी गोण्डा के आदेश के अनुपालन में एडीओ पंचायत दामोदर शुक्ला ने तरबगंज थाने पर दस लाख रूपये के गवन के आरोप में मुक्दमा पंजीकृत कराया।पंजीकृत कराये गये मुकदमे में एडीओ पंचायत ने आरोप लगाया की ग्राम प्रधान,पंचायत सचिव,रोजगार सेवक व तकनीकी सहायक ने कूटरचित तरीके से दस्ताबेज तैयार कर बिना कार्य कराये नौ लाख अटठान्बे हजार नौसौ चौतिस रूपये का गवन कर लिया।जिसकी शिकायत पर जिलाधिकारी गोण्डा द्वारा जिलास्तरीये टीम बनाकर जाँच कराई तो मामला सही निकला।और एडीओ पंचायत तरबगंज को प्रधान व प्रधानपति पर मुकदमा पंजीकृत करवा कर कार्यवाही किए जाने का आदेश हुआ।जिसके अनुपालन में एडीओ पंचायत दामोदर शुक्ला ने प्रधान व प्रधानपति के ऊपर तरबगंज थाने पर गम्भीर धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कराया।
अब सवाल ये उठ रहा है की करोडो रूपये का घपला करने वाले ग्राम प्रधान सरकार के दुलरूआ बने घूम रहे है उनके ऊपर कोई जाँच नही की जारही है।और उनको सरकार के तरफ से क्लीनचिट मिली हुई है।और घपला पे घपला कर रहे है वो भी खुलेआम किसी का कोई डर नही है।अगर सही से जाँच की जाय तो 80%प्रधान भष्टाचार में लिप्त मिलेगे।और करोड़ो रूपये का घोटाला सामने आयेगा।लेकिन बिल्ली के गले में घंटी बाँधेगा कौन ये है सत्ता की हनक।
प्रभारी निरीक्षक तरबगंज संजय कुमार दूबे ने बताया की जिलाधिकारी के आदेश पर एडीओ पंचायत ने ग्राम प्रधान पर भष्टाचार करने की तहरीर दी थी जिस पर मुकदमा पंजीकृत करके जाँच की जारही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ