Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी के ऊपर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस






बाइक सवार लड़को ने की फायरिंग, कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत
अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो । प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी गोपीलाल के उपर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। बदमाशों का इरादा शायद व्यवसायी को भयभीत करना था। गोली जिससे बगल से निकल गयी। व्यवसायी की तहरीर पर कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत हुआ है। नगर कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है। घटनास्थल से अभी खोका बरामद नहीं हुआ है। फायरिंग के कारणो का पता गहन छानबीन के बाद ही चलेगा। 



       मद्रास हैण्डलूम के गोपीलाल के द्वारा दी गयी तहरीर के मुताबिक वह मनूचा कालोनी स्थित अपने आवास पर शनिवार की रात पौने नौ बजे अपनी स्कूटर से जा रहे थे। रास्ते में कोहिनूर पैलेस के आगे पीएनबी बैंक के पास दो अज्ञात बाइक सवार लड़को ने फायर कर दिया। गोली उनके बगल से निकल गयी। फायर की आवाज सुनकर भीड़ इकठ्ठा हो गयी। लड़के मौके से फरार हो गये। 


मद्रास हैण्डलूम के स्वामियों के उपर फायरिंग की यह दूसरी घटना है। कुछ वर्ष पहले उनके शोरुम पर भी बदमाशों ने फायरिंग की थी। जिसमें मौके से बदमाश फरार हो गये थे। पुलिस ने घटना में शामिल अभियुक्तों को जांच के बाद गिरफ्तार भी किया था। अब पुनः उनके साथ यह घटना घट गयी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे