पीड़ित पिता ने एसपी से की शिकायत, पुलिस दे रही रेप का मुकदमा दर्ज करने की धमकी
मोहम्मद इरफान
करनैलगंज, गोण्डा। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत ग्राम बबुरास के मजरा जूड़ा पुरवा निवासी बाबूलाल ने पोर्टल के माध्यम से एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें कहा गया है कि उसके भाई ने अपनी भूमि में घर बना लिया है।
गुरुवार की शाम उसका भाई अपनी पत्नी व पुत्री के साथ उसके हिस्से की भूमि में रखा छप्पर उजाड़ने लगे। मौके पर मौजूद उसके लड़के ने मना किया जिस पर तीनों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। डायल 100 की पुलिस को भी बुला लिया।
मौके पर पहुंची पुलिस उसके पुत्र को कोतवाली लेकर चली गई। वह अपने लड़के को छुड़ाने गया तो उससे एक दरोगा ने 1000 रुपये की मांग की जिसे वह गरीबी के कारण नहीं दे सका। इससे नाराज होकर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप की उसके पुत्र को 40 घण्टे से अधिक समय तक बैठाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।
कोतवाल राजेश कुमार सिंह से वार्ता करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं उठा। एसएसआई मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अब उसके विरुद्ध 354 का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताया जाता है कि शनिवार को जब मीडिया ने दरोगा के इस कारनामे का खुलासा किया तब आनन फानन में उसका सीआरपीसी की धारा में चालान कर दिया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ