Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कांग्रेस प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह नुक्कड़ सभाओं के जरिए कर रहे जन जन तक पहुंचने की कोशिश




अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर में आगामी 12 मई को होने वाले मतदान की तारीख ज्यों ज्यों निकट आ रही है सभी दलों के प्रत्याशियों द्वारा सघन जनसंपर्क अभियान के साथ-साथ नुक्कड़ सभाओं का दौर तेजी पकड़ता जा रहा है । श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने अपना तूफानी जनसंपर्क अभियान जारी कर रखा है । 


अपने तमाम समर्थकों के साथ नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से वे जन जन तक पहुंचकर अपनी बात रखने का प्रयास कर रहे हैं । प्रतिदिन दर्जनों नुक्कड़ सभाओं का आयोजन उनके समर्थकों द्वारा कराया जा रहा है । बलरामपुर चीनी मिल गेट तथा भगवती गंज चौराहे पर आयोजित नुक्कड़ सभा के दौरान धीरेंद्र प्रताप सिंह ने अपने पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए उपस्थित लोगों से कहा की देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने देश को नई दिशा दी है । 


आजादी की लड़ाई से लेकर आजाद होने तक तथा आजाद होने के बाद आज तक देश के लिए जितनी भी कुर्बानियां देनी पड़ी हैं कांग्रेस के मुखिया परिवार द्वारा दी गई हैं । उन्होंने सीधे भाजपा पर हमला करते हुए का कि आज वह लोग अपने आप को राष्ट्रवादी कह रहे हैं जो आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों की मुखबिरी किया करते थे  । उन्होंने कहा कि आरएसएस उस समय भी अंग्रेजों की चाटुकारिता किया करता था । उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में ही आगामी सरकार केंद्र में बनेगी और उसमें बलरामपुर की जनता का भी योगदान होना जरूरी है । 


सभा में कांग्रेस अध्यक्ष अनुज सिंह, हारिश बिन  अफजल व पंकज गुप्ता सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं ने अपने संबोधन किए । सभी ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए उसे देश के लिए घातक बताया ।  सभी ने समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन पर अवसरवादी राजनीत बताते हुए कहां के बुआ बबुआ की जोड़ी कभी सफल नहीं हो सकती । मायावती जनता के वोट की सौदा करती हैं और बड़ी रकम लेकर के टिकट बांटती हैं जिसे हर किसी को पता भी है । ऐसे में इन लोगों को वोट देने का मतलब होगा देश के साथ धोखा करना । कार्यक्रम के दौरान सुधांशु प्रताप सिंह, बैरिस्टर सिंह, संजय तिवारी व मोहम्मद मोहसिन खान सहित तमाम लोग मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे