अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। डाटा कैप्चर फॉर्म भरने के लिए विद्यालय के अभिलेखों तथा पंजिका के आधार पर शुद्ध एवं सही सही जानकारी भरने का निर्देश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी किया गया है । आदेश में यह भी कहा गया है कि यह सभी तरह के विद्यालयों पर लागू होगा जिसमें परिषदीय सरकारी तथा गैर सरकारी सभी विद्यालय सम्मिलित होंगे ।
जिला विद्यालय निरीक्षक महेन्द्र कुमार कनौजिया ने बताया कि समग्र शिक्षा के अन्तर्गत शैक्षिक सत्र 2018-19 यू0डायस प्लस डाटा कैप्चर फार्मेट को भरे जाने हेतु यू0डायस प्लस पोर्टल पर आनलाइन कराये जाने के लिये राज्य परियोजना निदेशक, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान के निर्देशानुसार जनपद बलरामपुर में संचालित राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, संस्कृत विद्यालय, सीबीएससी, आई.सी.एस.सी, केन्द्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय, हाईस्कूल व इण्टरमीडियट, माध्यमिक विद्यालयों का डाटा यू0डायस प्लस एप्लीकेशन में अतिरिक्त विशेषतायें यथा डैश बोर्ड, जी0आई0एस0 मैपिंग एवं थर्ड पार्टी वेरीफिकेशन सम्मलित किये गये है।
डाटा कैप्चर फार्मेट भरने हेतु विद्यालय की पंजिका एवं अभिलेखों के आधार पर डाटा शुद्ध एवं सही भरा जाए। विद्यालय का डाटा सत्यापन संबन्धित उत्तरदायित्व प्रधानाचार्य प्रधानाचार्या अथवा उप प्रधानाचार्य द्वारा हस्ताक्षर एवं मुहर सहित किया जायेगा । उन्होंनेे बताया कि कक्षा 1 से 12 तक के सरकारी तथा अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत समस्त अध्यापकों की सूचना डाटा कैप्चर फार्मेट के अध्यापक तालिका में सही एवं शुद्ध भरी जाय, जिसका सत्यापन कार्यालय स्तर पर किया जायेगा। प्रधानाचार्यों को 100 प्रतिशत डाटा कैप्चर फार्मेट की शुद्धता का प्रमाण-पत्र देना होगा।
प्रमाणीकरण के बिना डाटा स्वीकार नहीं किया जायेगा। यू0डायस प्लस का प्रशिक्षण ब्लाक स्तर तथा बीआरसी स्तर पर दिया जायेगा। बोर्ड द्वारा संचालित विद्यालयों के प्रधानाचार्य या प्रधानाचार्या से अपेक्षा की गई है कि तत्काल संबन्धित ब्लाक के बी0आर0सी0 कार्यालय से यू0डायस प्लस कैप्चर फार्मेट (बुकलेट) प्राप्त कर एवं ब्लाक संसाधन केन्द्र के माध्यम से यू0 डायस प्लस भरे जाने हेतु प्रशिक्षण व यूजरनेम एवं पासवर्ड प्राप्त कर पोर्टल पर आॅनलाइन किये जाने की अनिवार्य रूप से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जिससे यू0डायस प्लस के अन्तर्गत समस्त माध्यमिक विद्यालयों के डाटा कैप्चर फार्मेट की त्रुटिरहित आॅनलाइन इण्ट्री ससमय पूर्ण करायी जा सके।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ