अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर में दो चरणों में चुनाव संपन्न होना है । जिले के उतरौला विधानसभा क्षेत्र में पांचवें चरण के अंतर्गत 6 मई को मतदान संपन्न होगा वही 3 विधानसभाओं बलरामपुर सदर, तुलसीपुर तथा गैसड़ी में छठवें चरण के अंतर्गत 12 मई को मतदान संपन्न होना है ।
उतरौला विधानसभा क्षेत्र लोकसभा क्षेत्र गोंडा के अंतर्गत आता है वहीं बलरामपुर सदर, तुलसीपुर तथा गैसड़ी श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है ।जहां से भाजपा ने सांसद दद्दन मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है । जिले के चारों विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी के विधायक चुने गए हैं और सभी ने अपने पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए जोर शोर से प्रचार अभियान जारी कर रखा है । गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में आज भाजपा का जनसभा आयोजित किया गया जिसे सांसद व प्रत्याशी दद्दन मिश्रा व क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र सिंह शैलू सहित तमाम भाजपा नेताओं ने संबोधित किया ।
जानकारी के अनुसार गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र लोकमान तिलक इंटर कॉलेज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी दद्दन मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीरी अलगाववादियों से सुरक्षा वापस लेते हैं । देश के खिलाफ काम करने वाले देश विरोधी गैंग को सजा देना सुनिश्चित करते हैं तो वहीं दुसरी तरफ कांग्रेस अलगाववादियों को सुरक्षा के देने की बात करती है और देशद्रोह जैसे कानून को खत्म करने की बात करती है ।
कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ है । इसलिए मेरी जनता से अपील है कि 12 मई को कमल फूल के बटन को दबाकर देश विरोधी ताकतों को सबक सिखाना है । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कहा कि मोदी सरकार ने विश्व पटल पर देश का गौरव वैभव बढ़ाते हुए भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में पहचान दिलाई है । आज पूरा विश्व भारत के साथ खड़ा वहीं दूसरी तरफ देश में विकास की गंगा बहाते हुए सबका साथ सबका विकास सर्व समाज के कल्याण के लिए काम करते हुए सवर्ण जातियों को भी 10% आरक्षण दिया है ।
किसान गरीब नौजवान सभी की चिंता करते हुए कोई छूता नहीं है सभी के कल्याण के लिए योजनाएं लाए हैं । उज्वला योजना, आयुष्मान भारत ,प्रधानमंत्री आवास ,दीनदयाल ज्योति सहित सैकड़ों योजनाओं के माध्यम से गरीबों के उत्थान के लिए काम किया है । 24 घंटे बिजली, सड़क व सुरक्षा की व्यवस्था दी है । इस अवसर पर महामंत्री विनय त्रिपाठी , मंडल अध्यक्ष रामशरण गुप्ता , रामानंद पांडेय , सेक्टर संयोजक लालजी यादव , धर्मेंद्र सिंह , रोहित गुप्ता ,चंद्रशेखर मिश्रा , सुनील यादव , राजेश सिंह , राजेश मिश्रा , मोनू पांडेय , अनुज मिश्रा , चंद्रप्रकाश साहू , अजय जैसवाल , प्रभुदयाल , धनीराम चौहान सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ