Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी विनोद राजभर की तबीयत बिगड़ी






सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी।  सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बस्ती लोकसभा प्रत्याशी विनोद राजभर की तबीयत अचानक खराब होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। खीरीघाट में जनसंपर्क के दौरान विनोद राजभर अपना भाषण समाप्त मंच से उतरे ही थे कि अचानक बेहोश हो कर जमीन पर गिर पड़े। 


जनसंपर्क के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट  मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी अपने प्रत्याशी के साथ जनसंपर्क के समय मौजूद थे। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी विनोद राजभर की तबीयत खराब होते ही समर्थकों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।


पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश बृज भूषण  मिश्र ने बताया कि विनोद राजभर की तबीयत अचानक खराब होने के चलते  उन्हें जिला अस्पताल में  भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।अब विनोद राजभर की जगह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर आज होने वाली जनसभा की कमान संभालेंगे बता दें कि आज सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी की आधा दर्जन से अधिक जगहों पर जनसंपर्क का कार्यक्रम था

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे