अखिलेश्वर तिवारी/आदेश तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के विधानसभा क्षेत्र उतरौला अंतर्गत सादुल्लाह नगर के सरायखास में गोंडा लोकसभा से काँग्रेस लोकदल जनाधिकार पार्टी की संयुक्त उम्मीदवार कृष्णा पटेल के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में मुख्यातिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पटेल भूपेश बघेल ने भावनात्मक रूप से मतदाताओं को जोड़ते हुए कहा कि स्वर्गीय सोनेलाल पटेल से उनके जीवनकाल में छत्तीसगढ़ के सामाजिक समरसता के कार्यक्रमों में भेंट हुआ करती थी । वह कमेरा समाज के उत्थान सम्मान के लिए जीवनभर लड़ते रहे ।
सीएम छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए भाजपा के लोग हमको राष्टवाद सिखा रहे हैं । उन्होंने आरोप लगाया कि नक्सलियों व आतंकवादीयो के साथ भाजपा के संबंध हैं कहा कि नक्सलियों को सुपारी देकर भाजपा ने काँग्रेस के शीर्ष नेताओं की हत्या करवायी । भाजपा से पूर्व छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद सिर्फ चार ब्लाक में था भाजपा शासन मे 14 जिलों में फैल गया । उन्होंने सवाल किया कि विदेश से काला धन क्यों नही आया ? सबके खाते में 15लाख क्यों नही आया ? डीजल पैट्रोल के भाव कम क्यों नही हुआ ?
गंगा की सफाई क्यों नही हुई ? पुलवामा मे आतंकी आरडीएक्स लेकर कैसे पहुँचे पुलवामा आतंकी हमले की जाँच क्यों नही हुई ? काँग्रेस सरकर ने छत्तीगढ़ में 20लाख किसानों के दस हजार करोड़ माफ किया
केंद्र में काँग्रेस की सरकार बनने पर गरीबों को पंद्रह लाख रूपये तो नहीं लेकिन पाँच वर्ष में 3.60लाख रूपये जरुर दिया जाएगा । काँग्रेस जो कहती है करती है ।
भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा के लोग कहते थे कि अच्छे दिन आएंगे अब अच्छे दिन का नाम नहीं लेते ।उन्होंने कहा कि हमें तो हमारे पुराने दिन ही लौटा दो जिसमें सभी भारतवासी भाईचारे के साथ रहते थे ।
योगी आदित्य नाथ पर तंज कसते हुए उन्होने कहा कि योगी जी के हम आभारी हैं । छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में बतौर स्टार प्रचारक योगी जी जहां जहाँ गये वहाँ भाजपा हार गयी । पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी जहाँ जाते हैं उनकी जाति बदल जाती है ।
मोदी जी खुद को चाय वाला कहकर वोट मांगते हैं जबकि किसी को उनके हाथ की चाय नसीब नहीं हुई । उन्होंने कहा कि आज मोदी योगी शासन से सवाल पूछना अपराध है । देश का लाखों हजार करोड़ रपये लेकर तमाम लोग भाग गये सरकार सोती रही ।कार्यक्रम को कृष्णा पटेल, नसीम खान, व साधना साहू ने भी सम्बोधित किया ।
कार्यक्रम का संचालन अनवर महम्मद सईद रंगरेज ने किया । इस अवसर पर प्रदीप कुमार शर्मा, अनंत राम पटेल, विजय कृष्ण पाँडेय, अलखराम वर्मा, यज्ञनाथ वर्मा, सुरेश वर्मा, तरूण पटेल ज्ञानचंद वर्मा, डाक्टर हामिद, खलीलुल्लाह, गंगा मिश्रा, रवि तिवारी, मुहम्मद मसरुर, पंकज चौधरी, अनिल वर्मा, नसीम, अफजल, राधेश्याम, रमेश वर्मा, कादिर, अरशद खान व नयीमा सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ