अमरजीत सिंह
अयोध्या :शिक्षा क्षेत्र रुदौली के डीएसएम लायन्स पब्लिक स्कूल में विद्यालय प्रबंधन द्वारा नंन्हे मुन्हे बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम के साथ अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस बुधवार को मनाया ।डीएसएम लायन्स पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ साथ नैतिक व समाजिक मूल्यों का समावेश करके उनके समाजिक दायित्व प्रति सदैव उन्हे सजग रखता है। समाज में व्याप्त अनेक समस्याओं में बाल मजदूर भी एक समस्या है।श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रिंसिपल डॉ भावना मिश्रा ने बच्चो को श्रमिको का सम्मान करने के साथ साथ बाल मजदूरी कर रहे बच्चो की मदद करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चे जो किसी भी मजबूरी के चलते पढ़ाई नही कर पा रहे उनकी मदद करे।अपने घर मे या स्कूल में जो लोग काम करते हैं, उनसे सम्मान से बात करें।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कालेज के चेयरमैन डॉ निहाल रज़ा ने मुन्नवर राणा के शेर सो जाते हैं फुटपाथ पे अख़बार बिछाकर
मज़दूर कभी नींद की गोली नहीं खाते के साथ अपनी बात शुरू की,सबसे पहले उन्होंने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की बधाई,और फिर बच्चो को श्रमिक दिवस की जानकारी दी,उन्होंने बच्चो को जानकारी देते हुए बताया कि पहले मजदूरों से 14 और 16 घंटे काम लिया जाता था। इसके विरोध में अमेरिका में एक मई 1886 को मजदूरों ने लामबंद होकर आंदोलन शुरू कर दिया। आंदोलन तेज हुआ तो वहां की सरकार ने मजदूरों पर गोली चलवा दी, जिसमें कई कामगार मारे गए और तमाम घायल हुए।
इसके बाद भी आंदोलन नहीं रुका और आखिरकार मजदूरों से आठ घंटे ही काम लेने की व्यवस्था अमल में आ गई। मजदूरों को मिले इस अधिकार और संघर्ष के सुखद परिणाम की याद में एक मई को विश्व मजदूर दिवस मनाया जाता है।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के उपप्रधानाचार्य आर बी सिंह ने किया।इस दौरान सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उपहार भी भेंट किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय की चीफ़ एडवाइजर हुमा नेहाल,सविता बालियान, अरविंद यादव,आदित्य प्रकाश,शशिधर त्रिपाठी,शाह आमिर, वी के गोस्वामी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ