Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

श्रमिकों ने राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाया मजदूर दिवस





अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। 1 मई का दिन श्रमिकों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है । आज ही के दिन वर्षों के आंदोलन व संघर्षों के बाद काम के घंटों का निस्तारण हुआ था । अमेरिका के शिकागो शहर में हुए भीषण रक्तपात व आंदोलन के बाद काम के घंटों के निर्धारण का निर्णय लिया गया था ।


 भारत में पहली बार 1923 में हैदराबाद में मजदूर दिवस मनाया गया तभी से लगातार प्रत्येक वर्ष 1 मई को मजदूर दिवस के रूप में श्रमिक एकत्रित होकर मनाते हैं । गत वर्षों की भान्ति इस वर्ष भी बलरामपुर चीनी मिल गेट पर विभिन्न श्रमिक संगठनों द्वारा मजदूर दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया । इसके अलावा लोक निर्माण विभाग मैं भी मजदूर दिवस मनाए जाने की सूचना है ।

               
जानकारी के अनुसार बलरामपुर चीनी मिल गेट पर आयोजित मजदूर सभा में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए बलरामपुर चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष व ग्रुप कमर्शियल एडवाइजर नरेश कुमार खेतान ने कहा की मिल मालिक तथा मजदूर एक ही गाड़ी के दो पहिए हैं । यह दोनों एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं । बलरामपुर चीनी मिल की परंपरा रही है कि वह श्रमिक संगठनों के साथ मधुर संबंध बनाए रखते हुए समस्याओं का निराकरण करती रही है । 


उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी मजदूर संगठनों तथा प्रबंधन के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध बरकरार रहेगा । उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी श्रमिक हैं फर्क सिर्फ इतना है कि कोई किसी पद पर है तो कोई प्रबंध तंत्र के जिम्मेदार पदों पर आसीन किया गया है ।
सभी का दायित्व बनता है कि कारखाने की ओर हमेशा पूरे मनोयोग के साथ कार्य करता रहे । मिल के प्रधान प्रबंधक विधि एवं कार्मिक राजीव अग्रवाल ने दो टूक शब्दों में कहा कि हम सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं जिनको अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं । परिवार की तरह रहते हुए हम सभी एक दूसरे की समस्याओं को सुलझाने में सहयोग करते रहे यही एक अच्छे परिवार की पहचान है । 


प्रगतिशील चीनी मिल कर्मचारी संघ की ओर से बोलते हुए सुधांशु प्रताप सिंह ने कहा कि उनके द्वारा समय-समय पर श्रमिकों की समस्याओं को प्रबंध तंत्र के सामने रखा जाता रहा है और आगे भी समस्याओं को रख कर निराकरण कराया जाएगा । उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी की इच्छा है कि उद्योग खुशहाल रहे तभी मजदूर भी खुशहाल रह सकेगा । उन्होंने यह भी कहा कि श्रमिकों का शोषण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । बलरामपुर चीनी मिल मजदूर यूनियन की ओर से मंगल प्रसाद शर्मा ने कहा कि सरकार को चीनी उद्योग की समस्याएं एवं वेतन पुनरीक्षण पर तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए जिससे श्रमिकों की जरूरी आवश्यकता की पूर्ति हो सके । 


चीनी मिलों में वेतन बहुत कम है जिससे कर्मचारी परेशान रह रहे हैं । सभा में मजदूर नेता बैरिस्टर सिंह, संजय तिवारी, जय प्रकाश सिंह, केमिकल डिविजन के संजय पांडे व ए पी तिवारी सहित तमाम प्रतिनिधियों ने अपने संबोधन किए और सभी ने मिल तथा कर्मचारियों के खुशहाल रहने की कामना की । सभी ने मजदूर दिवस के इस पावन अवसर पर श्रमिकों को बधाई भी दी । कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रमिक प्रतिनिधि व श्रमिक मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे