Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या में मंदिर से 140 वर्ष पुरानी भगवान राम की अष्टधातु की मूर्ति चोरी




अमरजीत सिंह 
अयोध्या। भगवान राम की अष्टधातु की 140 वर्ष पुरानी मूर्ति गायब होने के बाद पुलिस ने सघन जांच प्रारम्भ कर दी है। थाना रामजन्मभूमि इलाके के नजरबाग में मंदिर स्थित है। कई बिन्दुओं पर पुलिस की जांच जारी है। घटना सोमवार दोपहर की है। शाम को जब मंदिर के पुजारी ने पूजा अर्चना के लिए मंदिर खोला तो मूर्ति गायब मिली। एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जायेगा।


माधुरी कुंज मंदिर के महंत राजबहादुर ने बताया कि सोमवार को दोपहर में वह रोज की तरह मंदिर के पट बंद करके गये थे। शाम को जब मंदिर को पूजन के लिए खोला गया तो उसमें भगवान राम की एक मूर्ति गायब थी। जिसके बाद 100 नम्बर पर पुलिस को सूचना दी गयी। डाग स्क्वायड समेत पुलिस बल ने मामले में छानबीन की है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे