Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्वास्थ्य कर्मियों के सेवानिवृत्त पर आयोजित हुआ भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह






प्रतापगढ़ l जिला अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर जिला चिकित्सालय परिसर स्थित डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन कार्यालय पर विभाग के कर्मचारियों एवं चिकित्सा अधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन कियागया l इस मौके पर  सेवानिवृत्त चीफ फार्मासिस्ट डॉ बी•के• वैश्य व फार्मासिस्ट डॉ• ए• ए• पांडेय एंव  चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राम शिरोमणि शुक्ला को उपस्थित जनों ने अंगवस्त्रम व गीता की पुस्तक एवं गिफ्ट देकर सम्मान करते हुए भावभीनी विदाई दी | विदाई समारोह में वक्ताओं ने सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यकाल की प्रशंसा की एवं कार्यकाल के दौरान किए गए बेहतर कार्यों की सराहना की |


कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने कार्यकाल के दौरान जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों व  कर्मचारियों  के साथ बिताए गए पलों  को याद करते हुए  लोगों द्वारा किए गए सहयोग की प्रशंसा  करने के दौरान उनकी आंखें  नम हो गई |
इस दौरान जिला चिकित्सालय के  वरिष्ठ फिजीशियन डॉ• मनोज खत्री एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ• अनिल गुप्ता व डॉ • संजय शर्मा  तथा डॉ • पी पी पांडेय ने सभी  सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मियों के उज्जवल भविष्य की  कामना की | 


इस मौके पर  दंत रोग विशेषज्ञ डॉ• अंजली डॉ• एमपी शर्मा, ईएमओ डॉ आशुतोष सिंह ,डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एसबी  शुक्ला, महामंत्री राकेश यादव , एक्स रे टेक्नीशियन एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश दुबे , नीरज तिवारी ,जेपी यादव ,लालचंद , श्रीमती उषा तिवारी ,सावित्री  मौर्य, लक्ष्मी कांत मिश्रा ,वीके  श्रीवास्तव, करम नबी ,  विजय यादव, प्रशांत आशीष उपाध्याय, देवी यादव, बंदना पांडेय ,मनोकानिका सहित अस्पतााल के स्टॉफ की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का संचालन डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ एस बी शुक्ला ने किया |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे