अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या के रामपुर मया में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का नाम लेते हुये सभा में आये सभी जनता से अनुरोध करते हुये कहा कि देश को गुलाम होने से बचाना है तो एक बार फिर विश्वास के साथ कमल पर अपना कीमती वोट दें और भाजपा की सरकार बनाएं ।
पीएम ने देश की जनता से महा मिलावटी कांग्रेस सपा-बसपा गठबंधन से होशियार रहे और इनकी साजिश से दूर रहें। इन्होंने समाज के नाम पर लोहिया के आदेशों की धज्जियां उड़ाकर समानता की जगह अपने व अपने परिवार को लाभ पहुंचा कर लोहिया के आदर्श को हवा में उड़ाते हुए कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त कर दिया, वही अंबेडकर ने दलितों की रहनुमा बसपा सुप्रीमो को बहुजन हिताय के नारे के विपरीत काम करने का आरोप मढा। पीएम ने अपनी 5 वर्ष की उपलब्धियों को कांग्रेस की 70 वर्ष की उपलब्धियों पर भारी बताते हुए बताया कि गरीबों मजदूरों की पेंशन बढ़ाकर 3000 रुपए करने और 200000 का बीमा आवास सहित ढेरों योजनाओं को देकर जनता की मदद की।
भाजपा ने गांव-गांव बिजली पानी उज्जवल गैस योजना सहित तमाम योजनाओं को जनता तक पहुंचाया ,जगह-जगह सड़कों बनवाने का कार्य किया।-बसपा ने देश और प्रदेश की कानून व्यवस्था को तहस-नहस किया। इन्होंने दलितों की चिंता नहीं की गरीबों को संबल की आवश्यकता है किसी सरकार ने गरीबों के बारे में नहीं सोचा। अयोध्या को सजाकर विकास परियोजनाएं देकर पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया गया। एक बार फिर कमल की बटन दबाकर भाजपा को जिताने और देश में दुबारा भाजपा सरकार बनाकर देश को आगे बढ़ाने का कार्य करें। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,अयोध्या प्रत्याशी लल्लू सिंह, अंबेडकर नगर प्रत्याशी मुकुट बिहारी वर्मा, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता बीकापुर विधायक श्रीमती शोभा सिंह विधायक रुदौली रामचंद्र यादव उपस्थित रहे।
डॉ राम विलास बेदान्ती ने किया स्वागत
पीएम मोदी के भाषण का रामजन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य व पूर्व सांसद डॉ राम विलास बेदान्ती ने किया स्वागत कहा पीएम मोदी ने जय श्रीराम का नारा लगाकर यह संकेत दे दिया है कि वे दुबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेगें तो राम लला का भब्य मन्दिर बनवाएंगे देश से भरस्टाचार खत्म होगा आतंकियों का सफाया व कांग्रेस मुक्त सरकार बनेगी ,उन्हें मंच पर जगह नही दी गई उसके लिए उन्होंने लल्लू सिंह की बनाई गई लिस्ट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया फिर भी लल्लू सिंह को जीत के लिए आशीर्वाद दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ