रमेश कुमार मिश्रा
तरबगंज गोण्डा: तरबगंज पुलिस ने थानाक्षेत्र के बनगाँव में 8दिन पूर्व हुए हत्याकान्ड में दो आरोपियों को गिरप्तार कर जेल भेजने का दावा किया है |
प्रभारी निरीक्षक तरबगंज संजय कुमार दुबे ने बताया कि दिनांक 07.05.2019 की रात्रि लगभग 10:00 बजे जनपद गोण्डा के थाना तरबगंज क्षेत्र में एक युवक की गला काट कर हत्या करने की सनसनीखेज घटना घटित हुई थी। जिसमें मृतक विश्वनाथ सिंह पुत्र जयबहादुर सिंह निवासी बनगाव थाना तरबगंज की सिर कटी लाश कुएं से बरामद हुई थी। मृतक के भाई बृजनाथ सिंह की तहरीर के आधार पर भारत सिंह व 04 अन्य के विरूद्ध थाना तरबगंज में हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले में पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने मौके पर पहुँचकर घटना स्थल का निरीक्षण करते स्वाट/सर्विलांस के अतिरिक्त जनपद के विभिन्न थानाघ्यक्षों की 04 टीमें बनाकर लगी थी । जिसमें फोरेंसिक टीम की भी मदद ली गयी।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की अतिशीध्र गिरफ्तारी के लिये पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने आरोपियों पर तत्काल 25,000-25,000/- का ईनाम घोषित किया था। जिसे पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा द्वारा बढाकर 50,000-50,000/- किया गया।
इस क्रम में पुलिस ने दिनाक 13.05.19 को मृतक के कटे हुए सिर को खोज निकाला तथा और आज गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर थाना तरबगंज पुलिस व स्वाट टीम ने घटना के मुख्य आरोपी शिवमूरत सिंह पुत्र अवधराज सिंह निवासी बनगांव थाना तरबगंज व आरोपी इंसान अली पुत्र नूरमोहम्मद निवासी सेउढ़ा मौजा बनगांव थाना तरबगंज को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या से सम्बंधित आलाकत्ल छुरा, घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप व मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करतें हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का दावा किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ