Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जीडीएस संघ व आरएसएस प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में समस्याओं पर चर्चा





अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। डाक विभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हो रहे हजारों डाकघरों में तैनात डाक कर्मियों के हक की लड़ाई लड़ रहा ग्रामीण डाक सेवक संघ तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संयुक्त रुप से बैठक पहले जिला मुख्यालय के रमना पार्क में आयोजित की गई और आज गैसड़ी बाजार में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में संयुक्त बैठक आयोजित हुई । बैठक में संघ के नेताओं ने डाक कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की ।

                  
जीडीएस संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंडल प्रभारी पंडित रामानंद तिवारी ने बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से जिन बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई उनमें राष्ट्र हित उद्योग हित  कर्मचारी हित के अलावा राष्ट्र धर्म एवं विकसित देश की प्रगति कैसे अति सुदृण हो, कर्मचारी के दशा-दिशा एवं वेतन विसंगति तथा सेवा शर्तों में कैसे हो सुधार, डाक व्यवसाय मे किस सवर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारी का वास्तविक क्या-क्या योगदान है तथा विकाश में कौन वाधक है, कर्मचारियो का अनेक प्रकार से हो रहे उत्पीड़न पर रोक एवं भ्रष्टाचार प्रति दोषी अधिकारी कर्मचारी को दण्डात्मक कार्यवाही हो, किसी भी संघ के पदाधिकारी  को अति महत्व पूर्ण पदो (ब्रान्च) प्रभारी होने के कारण ही विभागीय कार्य में व्यवधान एवं कर्मचारयो की समस्याओ पर दुसप्रभाव पड़ता है । इन सभी विन्दुओ पर गम्मीर चर्चा किया गया । राष्द्र हित को ध्यान में रखते हुए हर स्तर से  जी०डी०एस० कर्मचारियो का सहयोग करने का प्रवल आश्वासन आर०एस०एस० के वरिष्ठ. अधिकारियो ने दिये ।
             

बलरामपुर में बैठक के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में आर एस एस के वरिष्ठ प्रचारक पूरन सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आर एस एस के जिला प्रचारक जय सिंह वा जिला प्रभारी रामकृपाल शुक्ल के अलावा हुसैनी गुप्ता बीपीएम, संत्रोहन प्रसाद, रामनिवास यादव, रामछवि शुक्ला, दिलीप सिंह वर्मा, नन्हे, रामयश, आर०एन० सहित दर्जनो ग्रामीण डाक कर्मचारी एवं संघ पदाधिकारी उपस्थिति रहे ।
            

वहीं आज गैसड़ी बाजार में सरस्वती विद्यामंदिर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियो के साथ हुई वैठक मे रामानन्द तिवारी भारतीय जी०डी०एस० डाक संघ एवं भारतीय मजदूर संघ की ओर से प्रताप पाण्डे मंण्डलीय अध्यक्ष, हुसैनी गुप्ता, शत्रुहन प्रसाद, भानुगुप्ता सहित सैकड़ो जी०डी०एस०डाक कर्मचारी उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे