अखिलेश्वर तिवारी/आदेश तिवारी
अखिलेश ने कहा भाजपा सरकार में किसान बेरोजगार काफी परेशान
अखिलेश ने कहा वह दिन अब आ गया है जिसका आप सभी को था इंतजार
बलरामपुर रेहरा बाजार ।। पांचवें चरण के चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है । अंतिम दिन आज सभी स्टार प्रचारक अपने दल के प्रत्याशियों को जिताने की पुरजोर कोशिश में लगे हुए हैं । जनपद बलरामपुर के उतरौला विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा क्षेत्र गोंडा के प्रत्याशी पूर्व मंत्री पंडित सिंह के पक्ष में रेहरा में आज यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया ।
अपने संबोधन में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि भाजपा वाले खुद को चौकीदार कहते हैं परंतु उन्होंने देश के लाखों किसानों को चौकीदार बना के रख दिया है ।किसान आज इतना परेशान है कि रात रात भर जाग कर अपने खेतों में लगी फसलों की रखवाली कर रहे हैं । योगी सरकार ने किसानों को चौकीदार से भी बदतर बना के रख दिया है ।
जाति व धर्म के नाम पर बटवारा करके सत्ता में आने का जो कुचक्र भाजपा रच रही है उसमें सफलता मिलने वाली नहीं है । जनता जाग चुकी है और महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है । गोंडा लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह चुनाव मैदान में उतारे गए हैं जिनके पक्ष में आज अखिलेश यादव ने रेहरा में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित किया ।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहां की आप सभी को जिस दिन का इंतजार था वह दिन अब मात्र एक दिन दूर है यानी कि 6 तारीख को होने वाले मतदान में आप सभी का इंतजार समाप्त हो जाएगा । उन्होंने मौजूद जनता से अपील की की मोदी तथा योगी सरकार के झूठे वादों से आप बखूबी वाकिफ हैं इसलिए उन्हें इसका सबक आगामी 6 तारीख को जरूर सिखाइए ।
उन्होंने कहा कि महागठबंधन की बंपर विजय होनी निश्चित है और उसमें आप सभी लोगों का सहयोग महत्वपूर्ण है । उन्होंने गोंडा लोकसभा से सपा प्रत्याशी विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह को जुझारू तथा लोकप्रिय नेता बताया । उन्होंने कहा कि सपा सरकार में जो विकास कार्य हुए थे उसके बाद कोई विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहा है ।
झूठ के वादे करके सत्ता तो हासिल की जा सकती है मगर दोबारा वापसी संभव नहीं होता है । तरह-तरह की लुभावने वादे करके मोदी ने सत्ता तो हासिल कर ली थी परंतु वह जुमले अब काम आने वाले नहीं हैं । दिल्ली में जो कार्य मोदी ने किया था वहीं यूपी में योगी ने भी वही कार्य किए हैं । किसान अपनी खेती नहीं कर पा रहा है बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है व्यापारी परेशान हैं कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है जिससे निजात दिलाने के लिए महागठबंधन बनाया गया है ।
उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं कि जब जुमले बाजो का सफाया हो जाएगा । सभा के दौरान पूर्व मंत्री डॉक्टर एस पी यादव, पूर्व मंत्री एवं प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी, अनवर महमूद, राम विशुन आजाद, व राम प्रताप सिंह के अलावा सपा नेता पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला के पुत्र राहुल शुक्ला, ओंकार पटेल, परवेज उमर तथा कलाम मलिक सहित तमाम सपा बसपा के नेता व बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौजूद थे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ