Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

असमंजस में मतदाता किसे बनायें गोण्डा का भाग्यविधाता






6 मई को शाम 5 बजे ईवीएम में कैद हो जाएगी प्रत्याशियों की भाग्य
गोण्डा: लोकतंत्र के महापर्व में 2 जिले की लोकसभा सीट में आगामी 6 मई को मतदान होना है गोंडा लोकसभा क्षेत्र में 17 लाख पचासी हजार 968 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे | गोण्डा 59 लोकसभा सीट से प्रमुख पार्टियों को मिलाकर करीब 12 उम्मीदवार चुनावी रण क्षेत्र में ताल ठोक रहे इनमें भाजपा से राजा आनंद सिंह के पुत्र कीर्तिवर्धन सिंह सपा बसपा गठबंधन से पूर्व कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से कुतुबुद्दीन खान उर्फ डायमंड कांग्रेस पार्टी से अपना दल यस की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल पीस पार्टी से सैयद हाफिज अली अपनी किस्मत आजमा रहे हैं | इस लोकसभा सीट में बलरामपुर जनपद की उतरौला विधानसभा भी शामिल है |


राजनेता जनता के मतो पर अपनी गिद्व नजरे गड़ाये मतदाताओ को रिझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते है ऐसे में मतदाता अपने जनप्रतिनिधि को लेकर असमंजस में है | मतदाता जहाँ साफ़ सुथरी छवि व विकास कार्यो में दिलचस्पी रखने वाले नेता की तलाश में है वही आम जनता को ऐसे जनप्रतिनिधि की दरकार होती है जिसके चौखट तक आसानी से पहुचने में सहूलियत देखता है | पेश है ख़ास चर्चाओ में रही गोण्डा के मतों पर अपनी गिद्व नजरे ज़माने वाले नेताओ की राजनैतिक कुंडली पेश है एक रपट



कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ़ राजा भैया 
वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी में सांसद रहते हुए पुनः गोण्डा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी है | राजा आनंद सिंह के पुत्र होने के कारण राजनीति इन्हें विरासत में मिली है | अपनी साफ़ सुथरी छवि के कारण अपराधिक इतिहास से कोई वास्ता नहीं है | लेकिन जनता को साफ़ छवि के साथ विकास कार्यो में रूचि रखने वाले जनप्रतिनिधि की दरकार की बात आने पर कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ़ राजा भैया खरे नही उतरते है | सही मायने में आज की जनता को जनप्रतिनिधि चुनना है लेकिन कीर्तिवर्धन सिंह अभी राजा पद से पूरी तरह से नीचे नहीं उतर पाए है | 




विनोद कुमार उर्फ़ पंडित सिंह 
गोंडा जनपद में समाजवादी पार्टी का नाम रोशन करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले नवाबगंज के बल्लीपुर गाँव के मूल निवासी पंडित सिंह समाजवादी पार्टी में गोंडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके है अपनी मेहनत व लगन के बल पर राजनीति में अपनी जड़ जमाये है | अपने मंत्रित्व कार्यकाल में अपनी अभिव्यक्ति व दबंगई के लिए हमेशा चर्चा में रहे है | सूत्रों की माने तो पंडित सिंह अपने दबंगई के कारण सीएमओ अपहरण कांड तक के आरोप इन पर लग चुके हैं तत्कालीन सपा सरकार ने अपनी फजीहत से बचने के लिए इन को मंत्री पद से भी बर्खास्त कर दिया गया था बताया जाता है जब पंडित सिंह पद पर होते है तो गोंडा के अधिकारियो पर उनका सिक्का चलता है | सत्ता में होने के दौरान पूर्व मंत्री द्वारा दिया गया नारा “ खाता न बही जवन पंडित कंहय उहय सही” को लेकर चर्चा में आ जाता है और अधिकारियो से बातचीत के दौरान अपनी बात मनवाने के लिए इसी भाषा का इस्तेमाल करते हुए अपना रौब जमाते है जो इन्हें सभी प्रत्याशियों से अलग खड़ा करता है |


कृष्णा पटेल 
कांग्रेस और अपना दल (कृष्णा) के बीच गठबंधन के तहत गोण्डा में अपना दल अपनी जमीन तलाश रही है । बताते चले कि उत्तर प्रदेश में कानपूर के सोनेलाल पटेल पार्टी के संस्थापक थे उनकी म्रत्यु के बाद अपना दल दो भागो में बट गयी और स्व सोनेलाल पटेल की पत्नी कृष्णा पटेल पति के बाद पार्टी में जान डालने की कोशिस में जुटी है |








कुतुबुद्दीन खां उर्फ डायमंड
कुतुबुद्दीन खां उर्फ डायमंड जनपद के उज्जैनी कला गाँव के सांवल पुरवा गाँव निवासी है और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का दामन थामकर चुनावी मैदान में है डायमंड भी हवा को अपने पक्ष में बांधने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं गत दिवस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए सभा स्थल पर नामी-गिरामी आर्केस्ट्रा पार्टी भी बुलाई गई थी डायमंड भी विकास के बड़े बड़े दावे करते हैं








सैयद हाफिज अली
पीस पार्टी के उम्मीदवार सैयद हाफिज अली चुनावी रण क्षेत्र में इस बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं हाफिज अली राजनीति में नहीं बल्कि खनन के आरोपों के कारण कुछ ज्यादा मशहूर हैं विगत कुछ वर्षों पूर्व सांसद कीर्तिवर्धन सिंह की शिकायत पर एनजीटी ने छापेमारी की थी और नवाबगंज क्षेत्र के चकर स्कूल में अवैध खनन पाया था जिस के आरोप में हाफिज व उनके भाई समेत 22 लोगों पर एनजीटी ने मुकदमा दर्ज कराया था इसके बाद इन सभी लोगों पर 212 करोड़ का जुर्माना भी एनजीटी ने ठोका था नामांकन के दौरान प्रशासन भी जुर्माने की बात कही थी लेकिन उच्च न्यायालय से स्थगन हाथी आदेश होने के कारण अभी तक इनसे पूरे धन की रिकवरी नहीं हो सकी है जिला प्रशासन ने एनजीटी के जुर्माना लगाए जाने के बाद करीब 8 करोड़ की संपत्ति भी जप्त करने की कार्यवाही की थी |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे