Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र नबी के 131 वी जन्म जयंती दिवस पर सत्संग आयोजित






दिल्ली :- (अनीता गुलेरिया) सत्संग-उपयोजना केंद्र सरकार द्वारा सेक्टर 93. नोएडा में युग पुरुषोत्तम प्रेममाया श्री श्री ठाकुर   अनुकूलचंद्र नबी 131 वी जन्म जयंती दिवस पर एक दिन का भव्य आयोजन किया गया । श्री अनुकूल चंद्र इस सत्संग-संस्था के संस्थापक हैं । यह सत्संग रविवार को पांच बजे से लेकर साढे सात बजे बजे तक भरत कम्युनिटी सेंटर 93. में मनाया गया । आठ सौ से ज्यादा भक्तजनों ने इस सत्संग का आनंद लिया । जिसमें उषा-कीर्तन,नगर-कीर्तन, प्रातः आरती, श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी द्वारा विभिन्न भाषाओं में सत्संग-प्रवचन वाणी की प्रवचन वाणी के बाद भक्ति-कीर्तन व प्रसाद-सेवन व मातृ-सम्मेलन  संध्या प्रार्थना इत्यादि का आयोजन हुआ । 


वहां आए गणमान्य अतिथियों मे एस.के गांगुली और गेजा गांव के प्रधान श्री करतार सिंह अवाना ने श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के कार्य गतिविधियों पर अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तरफ लोगो को अपना मनोबल बढ़ाने पर जोर दिया । श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी द्वारा प्रवचन-समाप्तिबाद गेजा गांव के प्रधान और एस.के गांगुली व अनन्य-प्रशासन विभाग जैसे पुलिस,जल-विभाग बिजली- विभाग, नोएडा मैजिस्ट्रेट,गेजा गांव निवासियो का इस आयोजन में सहयोग करने हेतु धन्यवाद व्यक्त किया । उन्होंने कहा अपनी संस्कृति को बचाने के लिए हम सब को इकट्ठे मिलकर ही काम करना होगा, तभी हम अपनी संस्कृति को सुरक्षित रख पाएंगे ।


इस भव्य-आयोजन में आए लोगो ने मीडिया-समक्ष अपने विचार रखते हुए कहा इस सत्संग में आकर हमारे मन को जो संतुष्टि मिली है,वह कहीं और नहीं मिल सकती । सुप्रीमो लाइव ब्यूरो- चीफ अशोक सिंह और चीफ एडिटर राकेश कुमार ने इस भव्य सत्संग का हिस्सा बनते हुए देश के नाम संदेश देते हुए कहा, हम चाहे कितना भी एडवांस क्यो ना हो जाए, लेकिन अपनी संस्कृति को जिंदा रखने के लिए, ऐसे आयोजनों को हमे नियमित करना ही होगा । यदि संस्कृति सुरक्षित रहेगी, तभी हम लोग भी सुरक्षित रह पाएगे ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे