Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

थाना प्रभारी छपिया ने किया चौकीदारों के साथ बैठक।





दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा।ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की आंख और कान चौकीदार होते हैं चौकीदार गांव में पुलिस का सबसे सशक्त प्रतिनिधि होता है। 


गांव का होने के कारण ग्रामीण चौकीदार पर विश्वास कर अपराध नियंत्रण में मदद करते हैं ऐसे में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने पूर्ण रूप से कमर कस ली है जिसको लेकर शुक्रवार को थाना प्रभारी छपिया श्यामबहादुर सिंह ने क्षेत्र के सभी चौकीदारों के साथ बैठक की|


जिसमें सभी चौकीदारों से कहा की अपने गांव के पोलिंग बूथों के गतिविधि पर नजर रखें और अगर कोई भी शरारती तत्व माहौल को खराब करने की कोशिश करता है तो मुझे तत्तकाल बताये जिससे समय रहते उस पर कार्यवाही की जा सके और चुनाव सही तरीके से सम्पन्न हो सके अगर प्रशासन की कहीं भी किसी समय आवश्यकता नजर आए तो हमें बताएं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे