आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। सीबीएसई बारहवीं के रिजल्ट में शहर के मेधावियों ने यहां ही नहीं दूसरे प्रदेशों में भी जाकर अपनी मेधा का झण्डा गाड़ा है। जिला मुख्यालय पर रहने वाले छापडि़या बन्धु के बच्चों ने राजस्थान और हरियाणा में अपनी मेधा का झण्डा गाड़ा है।
जिला मुख्यालय पर स्थित संकटमोचन प्रतिष्ठान के संचालक व्यापारी बन्धुओं वैशाली छापडि़या के पुत्र केशव छापडि़या ने सागर स्कूल राजस्थान से सीबीएसई की परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं छोटे भाई विवेक छापडि़या की पुत्री नविशा छापडि़या ने हरियाणा के हिसार में स्थित विद्या देवी जिन्दल स्कूल से 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उनकी सफलता पर उनकी दादी पुष्पा छापडि़या, माताएं रजनी व शालिनी छापडि़या, पिता वैशाली व विवेक छापडि़या तथा भाइयों राघव व नमन छापडि़या ने दोनों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ