आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक शाहजहां गर्ल्स इंटर कालेज उड़सरा गंगौली में सम्पन्न हुई। वैठक में माध्यमिक शिक्षकों के वेतन, पेंशन, जीपीएफ, चयन व प्रोन्नत वेतनमान के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अब्दुल मतीन खान व संचालन जिला उपाध्यक्ष कमर आलम ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष/मण्डलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि वित्त विहीन शिक्षकों को राजकोष से वेतन दिलाकर ही दम लेंगे।
प्रस्तावित वित्तविहीन शिक्षक नियमावली से शिक्षकों को सेवा सुरक्षा की गारंटी मिलेगी। हम वित्त विहीन शिक्षकों का शोषण नही होने देंगे। वित्त विहीन शिक्षकों के सम्मान की रक्षा के लिए हर सम्भव संघर्ष किया जाएगा। बैठक के पूर्व सदस्यता अभियान के तहत किसान इंटर कालेज पचपोखरी, जनता इंटर कालेज बसडीला, उंडसरा, भदाह सहित अन्य विद्यालयों में भी जनसंपर्क किया गया।
जनसंपर्क के दौरान बसडीला में मृतक आश्रित के रूप नियुक्त कर्मचारी के वेतन भुगतान का मामला सामने लाया गया, जिसके लिए मौके पर ही लेखाधिकारी से वार्ता कर प्रकरण निस्तारित करने का अनुरोध किया गया। बैठक में विनोद चौरसिया, मोहिबुल्लाह, जितेंद्र कुमार,फिरोज अहमद, अजमेर अहमद, वकार अहमद, शोएब अहमद, आजाद भाई, रिज़वान अहमद, अबरार अहमद, अर्जुन प्रसाद, संतोष कुमार, विनोद गुप्ता, सरजू प्रसाद, विश्वनाथ, हरिकेश,कमल कुमार, अमृत लाल, विनीत कुमार, सूफिया खातून, रंजना शर्मा, कुमारी, नाजरीन खातून, परवीन बानो, कमलावती दैवी, अतिया परवीन, सुमैय्या बानो, जुनेद आलम सहित अन्य मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ