अलीम खान
अमेठी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस अध्यक्ष एवं भाई राहुल गांधी की जीत के लिए रोड शो किया। इससे पहले उन्होंने कई नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। प्रियंका ने यहां मजार पर चादर चढ़ाकर भाई की जीत के लिए दुआएं भी मांगी।
प्रियंका गांधी ने अपने रोड शो के लिए मुस्लिम बाहुल्य जायस इलाके का चुनाव किया था। यहां उन्होंने लगभग ढ़ाई किलोमीटर का लम्बा रोड शो किया। इस बीच प्रियंका से मिलने के लिए मुस्लिम महिलाएं और बच्चियां उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखी। प्रियंका ने हाथ हिलाकर उनका स्वागत किया।
प्रियंका के रोड शो में भारी संख्या मे लोग शामिल हुए थे, जो अमेठी क्षेत्र के ही थे। उन्होंने जिंदाबाद के नारों के साथ चौकीदार चोर है के नारे भी जमकर लगाए। प्रिंयका डोर टू डोर जनसर्म्पक, चुनावी सभा और रोड शो को समाप्त कर फुरसतगंज के लिये रवाना हुई वो यहां से दिल्ली जाएंगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ