ए.आर. उस्मानी
गोण्डा। जिले में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अनवर शकील चौधरी तथा इटियाथोक ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दद्दन खान के आवास पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इटियाथोक पुलिस ने अपना पहरा बैठा दिया है।
इसे सपा नेताओं ने खुद को नजरबंद किया जाना बताया है, जबकि पुलिस का कहना है कि केवल निगरानी कराई जा रही है। हालांकि निगरानी की वजह पुलिस नहीं बता रही है।
सपा के दोनों नेताओ की एक्टिविटी पर पुलिस ने तीन दिनों से अपनी नज़रे जमा रखी हैं। इटियाथोक के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दद्दन खान ने बताया कि गोण्डा लोकसभा से सपा-बसपा गठबंधन से पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।
विपक्षी पार्टी के लोग चुनाव को लेकर दूसरा मुद्दा मतदाताओं के बीच रख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के प्रत्याशी के इशारे पर मेरे और पूर्व प्रमुख के आवास पर इटियाथोक पुलिस ने अपना पहरा बैठा दिया है और हम लोग अपने आवासों पर कैद हैं।
जिला पंचायत सदस्य अनवर शकील चौधरी ने बताया कि उन्हें प्रशासन द्वारा जबरन नजरबंद किया जा रहा है। इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर वर्मा से इस प्रकरण पर बात हुई तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि सपा के नेताओं के आवास पर पुलिस का पहरा नहीं लगा है।
क्षेत्र में निष्पक्ष चुनाव को लेकर उनकी हर एक्टिवटी पर पुलिस की नज़र है। सपा नेताओं के आवास पर पुलिस के पहरे की जानकारी जब समर्थकों को मिली, तो समर्थकों की भीड़ सपा नेता के आवास पर जुटने लगी। फिलहाल दोनों नेताओं को घर से निकलने नहीं दिया जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ