Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पांचवें चरण मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना





अखिलेश्वर तिवारी 
गोंडा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत उतरौला विधानसभा में होना है मतदान
उतरौला क्षेत्र में 484 बूथों पर होना है 6 मई को मतदान
बलरामपुर ।। लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण का मतदान सोमवार 6 मई को संपन्न होना है । गोंडा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनपद बलरामपुर की विधानसभा उतरौला में होने वाले 6 मई के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां जिला मुख्यालय के बड़ा परेड ग्राउंड से रवाना हो चुकी हैं ।



 सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार गौड़ ने बताया कि उतरौला विधानसभा क्षेत्र में कुल 484 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं जिसके लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही है । सभी पोलिंग पार्टियां शाम तक अपने अपने बूथों पर पहुंच जाएंगे । 


वहीं सहायक निर्वाचन सुरक्षा मनोज कुमार यादव ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों के साथ सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है जो ईवीएम तथा मतदान कर्मियों को सुरक्षित पोलिंग स्टेशन तक ले जायेंगे और चुनाव सकुशल संपन्न कराने के बाद वापस स्ट्रांग रूम में लाकर जमा कराने की व्यवस्था करेंगे । मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो इसके लिए यूपी पुलिस के साथ साथ अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है । 


उन्होंने बताया कि चुनाव में कई जिलों के पुलिस फोर्स तथा होमगार्ड के जवानों को तैनात किया जा रहा है ।इसके अलावा अर्धसैनिक बल सीआईएसफ के जवानों को तैनात किया गया है  जो संवेदनशील तथा अति संवेदनशील बूथों पर पैनी नजर रखेंगे । चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने की इजाजत किसी को नहीं होगी और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध शक्ति से निपटा जाएगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे