Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा विधायक शैलू सिंह ने किया जनसंपर्क






अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर गैसड़ी ।। मतदान की तारीख नज़दीक आती जा रही है और तारीख नजदीक आते हैं सभी दलों के नेता अपने दल के प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक जनसमर्थन जुटाने की पुरजोर कोशिश में लगे हुए हैं ।कोई भी दल मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने के लिए कोर कसर नहीं रखना चाह रहा है । 

आज गैसड़ी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक शैलेश सिंह शैलू ने चौहात्तर कला  गांव सहित कई गांवों में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी दद्दन मिश्रा के पक्ष में ओट व सपोर्ट मांगा । उन्होंने अपने समर्थकों के साथ गांव में जाकर लोगों से बात की । उन्हें मोदी सरकार के 5 साल के कार्य के प्रति जागरूक किया और एक बार फिर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने की अपील की । उन्होंने एक बार फिर  प्रचंड बहुमत से  मोदी सरकार बनाने  का अपील किया ।

 उन्होंने  क्षेत्रीय जनता से कहा कि  देश में मोदी सरकार  तो बननी निश्चित है  परंतु उसमें  हमारे क्षेत्र का भी सहयोग रहे  यहां का भी प्रतिनिधि जीतकर  लोक सभा में पहुंचे  यह काफी महत्वपूर्ण है । हमारे क्षेत्र  प्रतिनिधि  दद्दन मिश्रा जीत कर लोकसभा सदन में पहुंचेंगे तो निश्चित रूप से जो कार्य अभी अधूरे बचे हैं उसे पूरा करने में सहायता मिलेगी । विधायक के साथ विस्तारक अर्पित अवस्थी पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष दयाराम प्रजापति के अलावा तमाम समर्थक तथा भाजपा नेता भी मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे