Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

यूपी 100 पुलिस का सराहनीय कार्य, फांसी के फंदे से युवक को जिंदा बचाया






अखिलेश्वर तिवारी/आदेश तिवारी 
बलरामपुर ।। थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के एक युवक ने छत के कुण्डे के सहारे गले मे फंदा लगाकर व बिशाक्त पदार्थ खाकर  खुदकसी का  प्रयास किया । डायल 100 ने त्वरित सूचना पर पहुंचकर ना सिर्फ युवक को फांसी के फंदे से नीचे उतारा बल्कि सीएचसी मे भर्ती  करवाया जिसके कारण युवक की जान बच सकी ।पुलिस की तत्परता के कारण है वह युवक की जान बच गई ।

             
प्रभारी निरीक्षक राम समुझ प्रभाकर ने बताया कि आज सुबह स्थानीय थाना के ग्राम सभा रेहरा के मजरे चौबेपुरवा निवासी 24 बर्षीय धर्मेन्द्र ने परिवारिक कलह के कारण गले मे फंदा लगाकर व बिशाक्त पदार्थ खाकर खुदकसी की कोशिश  की । युवक के छोटे भाई चंदन ने डायल 100 को फोन किया । सूचना मिलते ही डायल 100 की गाड़ी कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच गई । 


मौके पर पहुंचे एचसीपी नारायण राय, आरक्षी बिजय नरायण पाण्डेय , चालक बिजय कुमार सिंह ,घटना स्थल पर तुरंत पहुँचकर युवक को तुरंत फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए सीएचसी रेहरा बाजार मे भर्ती कराया जहाँ इलाज जारी है । सीएचसी के डा बिनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि युवक धर्मेन्द्र को डायल 100 की गाड़ी ने भर्ती कराया था । गले मे फंदा लगाना  व बिशाक्त पदार्थ खाने के लक्ष्ण दिखायी पडता था । युवक को प्राथमिक उपचार के बाद  जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे