Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिला पंचायत के राजस्व निरीक्षक पर केस दर्ज






अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो।जिला पंचायत में तैनात राजस्व निरीक्षक बृजेश सिंह के पास बरामद हुए 5 लाख रुपये के मामले में नगर कोतवाली में शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया गया।गोपनीय सूचना पर शुक्रवार शाम एडीएम वित्त व राजस्व जीएल शुक्ल ने उड़नदस्ता व पुलिस टीम के साथ जिला पंचायत कार्यालय में छापा मारा था। 



जांच में राजस्व निरीक्षक बृजेश सिंह की टेबल की दराज में 4 लाख 96 हजार 600 रुपये मिले थे। नकदी के बारे में बृजेश संतोषजनक उत्तर न दे सके, तो रुपये कोषागार में जमा कराने के साथ शनिवार को उड़नदस्ता प्रभारी की तहरीर पर नगर कोतवाली में कई धाराओं में केस दर्ज कराया गया।कर्मी बृजेश का कहना है कि यह रकम एक ठेकेदार की है, मगर कोई ठेकेदार सामने नहीं आया।


 बताते हैं कि जिला पंचायत में ठेके के लिए कमीशन का रकम मंगाई गई थी, मगर किसी अन्य ठेकेदार ने इसकी सूचना उड़नदस्ता को देकर पकड़वा दिया |
   
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे