राजीव तिवारी
लालगंज / प्रतापगढ़ | लालगंज विकास क्षेत्र के रायपुर तियाई में रविवार दोपहर को कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राजकुमारी रत्ना सिंह के समर्थन हार्दिक पटेल ने सभा किया।इस दौरान हेलीकॉप्टर से वे प्रमोद तिवारी के साथ कार्यक्रम स्थल पर आधा घंटा पहले पहुंचे ।
भारी भीड़ देख हार्दिक पटेल ने मोदी सरकार पर जमकर तंज कसते हुए कहा जो वादे नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे वो पिछले 5 सालों ने पूरे नहीं कर पाए पिछले 25 सालों से गुजरात में भाजपा का शासन है जिस गुजरात ने पूरे हिंदुस्तान के लोगों ने 2014 में नरेंद्र मोदी को वोट देकर प्रधानमंत्री दिया था लेकिन उनके लिए कोई प्रयास नही किया।किसी को कोई रोजगार नहीं दिया गया,
किसानों की फसलों को चरा लिया जा रहा है किसानों की कमर टूटती जा रही है।सभी एक जुट होकर मोदी को हराये जिससे देश बर्बाद होने से बच जाये ।वहीं प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी इस कदर हार से डर गये हैं प्रतापगढ़ की रैली में अपना निशान ही भूल गये।स्थानीय विधायक आराधना मिश्रा मोना व रत्ना सिंह के भतीजे सिद्धार्थ सिंह समेत सभी ने राजकुमारी रत्ना सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील किया।कार्यक्रम का संचालन ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया |
इस दौरान सोना तिवारी ,ब्लाक प्रमुख ददन सिंह ,विकास मिश्र,राजू पांडेय ,विन्देश्वरी पटेल,जय सिंह अवधेश पटेल, अर्जुन जायसवाल, ओमप्रकाश सरोज, ज्ञानेंद्र सिंह ,जगत वर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ