अखिलेश्वर तिवारी
दर्जनों गांव में नुक्कड़ सभा करके अपने पक्ष में मांगा जनसमर्थन
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के 3 विधानसभा क्षेत्रों बलरामपुर सदर, तुलसीपुर तथा गैसड़ी में छठवें चरण के अंतर्गत 12 मई को मतदान होना है । लोकसभा क्षेत्र 58 श्रावस्ती के अंतर्गत ए सभी विधानसभा क्षेत्र पड़ रहे हैं ।
लोकसभा क्षेत्र श्रावस्ती से भाजपा प्रत्याशी सांसद दद्दन मिश्र ने अपने तमाम समर्थकों व क्षेत्रीय भाजपा विधायकों को साथ लेकर लगातार तूफानी जनसंपर्क अभियान के साथ साथ नुक्कड़ सभाओं के जरिए जन जन तक पहुंचने का प्रयास जारी कर रखा है । रविवार को सुबह से शाम तक दर्जनों गांव में दद्दन मिश्रा ने जनसंपर्क किया तथा कई स्थानों पर आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जन कल्याणकारी सैकड़ों योजनाओं के विषय में लोगों को जानकारी दी ।
उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में जिस प्रकार का विकास तेजी से हुआ है वह आजादी से आज तक नहीं हुआ था । इतिहास गवाह है कि मोदी जी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार लगभग समाप्त हो चुका है और भ्रष्टाचारी लोग बौखलाए हुए हैं । इसी का नतीजा है कि जो लोग एक दूसरे को देखना तक नहीं पसंद करते थे आज वह गठबंधन करके एक दूसरे के कयासें पढ़ रहे हैं । जनता को इन सब के मंसूबों को परखना होगा और इन अवसरवादी नेताओं के चक्कर में ना आकर एक बार फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आने वाली 12 तारीख को कमल के निशान पर बटन दबाकर प्रचंड बहुमत से श्रावस्ती क्षेत्र से जीत दिलाने की आवश्यकता है ।
उन्होंने सभी स्थानों पर क्षेत्रीय जनता को आश्वस्त किया कि वह जीत के बाद अपने उन तमाम अधूरे कार्यो को पूरा करेंगे और पूर्व की तरह क्षेत्र में बराबर जनता के बीच मौजूद रहेंगे । आज जिन स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया उनमें रमईडीह, निबोरिया, खैरहनिया, बड़गौव, शेखूइनिया, मूसहवा, भंगहा कला, नैकीनिया, चौहात्तर कला तथा चैनपुर प्रमुख हैं जहां पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया ।
जनसंपर्क व नुक्कड़ सभा के दौरान उनके साथ तुलसीपुर के विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, पारसराम आर्य, स्वामीनाथ त्रिवेदी, अवनीश कुमार मिश्रा, भूषण प्रसाद पांडेय, पंकज पांडेय, शम्भूलाल यादव, रामसागर यादव, दंगली प्रसाद यादव, रामचंदर गुप्ता, कृपाराम पांडेय, अनोखीलाल दुबे, बूथ अध्यक्ष हरिओम द्विवेदी, पूर्व प्रधान सुखलाल , श्याम वर्मा, चंदन वर्मा , अखिलेश मौर्या , संजय वर्मा , रामानुज वर्मा , अजय वर्मा , केशव वर्मा , माधव वर्मा , कमलेश वर्मा , अभिनाश वर्मा, अनुज वर्मा , बमबम मौर्या , नीलेश गुप्ता , रामदेव मौर्या व कमल वर्मा सहित तमाम समर्थक तथा क्षेत्रीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ