Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आम आदमी पार्टी ने गठबंधन प्रत्याशी का किया समर्थन






आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जनपद में आजकल प्रत्येक संगठनों द्वारा अपने अपने पार्टी विशेष के पक्ष में समर्थन किया जा रहा है। हर पार्टी में कुछ पार्टी जो चुनाव प्रक्रिया से बाहर है उनके द्वारा अपने अपने पक्षधर के प्रति समर्थन किया जा रहा है। 


इसीक्रम में आज आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आम आदमी पार्टी ने गठबंधन के प्रत्याशी भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी का समर्थन किया है। आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष काजी इमरान लतीफ, प्रदेश प्रवक्ता नीलम यादव एवं जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता व जिलासचिव आलोक कुमार के नेतृत्व में समर्थन पत्र गठबंधन प्रत्याशी को देकर इनके जीत का मार्ग प्रशस्त करने का संकल्प लिया गया। इस समर्थन के अवसर पर आप प्रवक्ता नीलम यादव द्वारा बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा हर क्षेत्र में लिए गए फैसलो से देश गंभीर संकट के दौर में गुजरना पड़ा है। 



भारतीय जनता पार्टी की सरकार में देश के प्रत्येक वर्ग विशेषकर दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, नौजवान, किसान, व्यापारी, महिलाये, सरकारी कर्मचारी, सेना के जवान आदि त्राहिमाम त्राहिमाम करता प्रतीत हो रहा है।जिससे देश मे पूरी तरह से लोकतंत्र का हनन हो रहा है। इस तरह की अनेको बातो को इनके द्वारा कहा गया। इसके साथ आप पार्टी के जिलाध्यक्ष संतकबीरनगर आशीष गुप्ता द्वारा बताया गया कि केंद्र के तानाशाही सरकार ने देश की सभी स्वतंत्र संवैधानिक संस्थाओं का जमकर दुरुपयोग हो रहा है। मोदी सरकार ने अपने कृत्यों से लोकतांत्रिक मूल्यों की कदम कदम हत्या किया।


 कुलमिलाकर देश एक अघोषित आपातकाल के दौर में गुजरने को मजबूर हुआ। आम जनमानस से संवाद स्थापित करने के दौरान हमारे संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को महसूस हुआ कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करना अति आवश्यक है। उत्तर प्रदेश के राजनैतिक परिदृश्य पर गौर करने के बाद यह प्रतीत हुआ कि उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा, रालोद गठबंधन भाजपा की फांसीवादी सोच निजात दिलवाने में महती भूमिका निभा रही है। इस तरह से अनेको बातो को कहा गया। इसके साथ ही अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के काजी इमरान लतीफ़, जिला सचिव आलोक कुमार व यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष सूर्या त्रिपाठी ने भी संयुक्त रूप से बताया कि गठबंधन के पक्ष में हमारे समर्थन से मजबूती मिलेगी और हमारी पार्टी द्वारा पूरे तन मन धन से गठबंधन को जितवाने में सहयोग करेगा। 



आप पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी के ऐतिहासिक विजय के लिए कामना करता है। इस तरह से अनेको बातो को कहा गया। इस समर्थन के दौरान गठबंधन प्रत्याशी द्वारा बताया गया कि केंद्र की भाजपा सरकार को हटा कर एक लोकतांत्रिक सरकार लानी है। जिसके लिए एक महागठबंधन का आगाज हुआ है। आज के दौर में भाजपा के कुनीतियों से देश को बचाना है तो इस गठबंधन को आगे बढ़ाना है। इसमें आज आधिकारिक रुप से आम आदमी पार्टी के आ जाने से निश्चित ही हमारे जीत का अंतर बढ़ जाएगा। इस तरह से अनेको बातो को कहा गया। इस समर्थन के अवसर पर प्रदीप कुमार, तीरथ प्रसाद, सुनील, आलोक, देवप्रकाश, अखिलेश आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे