Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं संग किया चाय पर चर्चा





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जैसे जैसे लोकसभा चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है वैसे ही अपने अपने पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में जनसमर्थन हेतु नेताओ के द्वारा जनसंपर्क में तेजी आ गई है। इसके साथ ही बूथो को मजबूत करने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों ने भी पूरी तरह से ताकत झोंक दिया है। 


जिससे पार्टी के जीतने का अंतर भी बड़ा रहे। इसीक्रम में आज भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुभाष यदुवंश द्वारा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी के साथ चाय पर चर्चा किया गया। जिसमे सभी कार्यकर्ताओं से आहवाहन किया गया कि आज और अभी से अपने अपने बूथ को मजबूत करने में जुट जाएं। हर कार्यकर्ता प्रत्येक मतदाता को घर से निकलवाकर बूथ पर वोट दिलवाए। जिससे मतदान में बहुत ज्यादा योगदान हो सके। 


इस तरह से सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि सभी लोग मतदान की महत्ता को बताए जिससे मतदाता अपनी वोटिंग के कर्तव्य और महत्व को समझ सके। इस तरह से ढेर सारी जीत का मंत्र देते हुए बताया कि आप ही लोग पार्टी की रीढ़ है। इस तरह से अनेको बातो को इनके द्वारा कहा गया। चाय की चर्चा के समय विस्तारक सचिन रस्तोगी, संतोष जायसवाल, बबलू यादव, आदित्य यादव आदि ने भी कार्यकर्ता से संवाद किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता सुनील अग्रहरी, दिवाकर सिंह, हरिकेश त्रिपाठी, आनंद पांडेय आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे