Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राजा भैया समेत आठ पाबंद, चुनाव के दिन सिर्फ वोट डालने की रहेगी छूट






शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | कुंडा क्षेत्र के विधायक और जनसत्ता दल के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को जिला प्रशासन ने पाबंद कर दिया है। राजा भैया समेत आठ अन्य लोगों को जिला प्रशासन ने पाबंद करते हुए चुनाव के दिन वोट डालने की छूट दी है। 



जिले के कुंडा क्षेत्र के विधायक और जनसत्ता दल के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को जिला प्रशासन ने पाबंद कर दिया है। सोमवार को पांचवें चरण की वोटिंग के मद्देनजर जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। आदेश मिलते ही उनके घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।पाबंदी की अवधि के दौरान राजा भैया को सिर्फ वोट डालने की छूट रहेगी। 


राजा भैया समेत आठ अन्य लोगों को जिला प्रशासन ने पाबंद करते हुए चुनाव के दिन वोट डालने की छूट दी है। प्रतापगढ़ में छह मई को मतदान होना है। जिला प्रशासन ने राजा भैया के साथ-साथ बाबागंज विधायक विनोद सरोज, एसपी नेता गुलशन यादव, एसपी जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव पर भी पाबंदी की कार्रवाई की है। कौशांबी जिले का चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रतापगढ़ जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। कौशांबी लोकसभा क्षेत्र में प्रतापगढ़ की कुंडा और बाबागंज विधानसभा क्षेत्र का कुछ हिस्सा आता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे