शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | एलायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए अब अभियान गांव की ओर चल पड़ा | रविवार को जहां एक और नगर के अजीत नगर पूर्वी सहोदरपुर के लोगों को एकत्रित कर मतदान का महत्व बताया गया वहीं दूसरी और ग्रामीण क्षेत्र के गांव में संगोष्ठी तथा शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया |
सभी क्षेत्रों में जागरूकता के नारे लगे , इस दौरान वरिष्ठ साहित्यकार डॉ दयाराम मौर्य ने कहा कि 12 मई 2019 को लोकसभा का मतदान दिवस है उसे पर्व के रूप में मनाना है | मतदाता जागरूकता अभियान के आयोजक के अंतरराष्ट्रीय एडवाइजर रोशन लाल ने कहा कि मतदान समानता समरसता तथा सद्भाव उत्पन्न करने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है |
मतदाता से राजा रंग समान हो जाते हैं कमजोर वर्ग के लोग सम्मान तथा स्वाभिमान का अनुभव करते हैं | अभियान के दौरान प्रमुख रुप से ज्योति , अर्चना ,रश्मि ,शकुन ,रचना ममता कृष्ण मोहन देवआनंद संतोष कुमार अर्चना खंडेलवाल अर्चना पांडे ज्योति अग्रवाल सहित आदि लोग मौजूद रही |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ