Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हर समाज के विकास की रूपरेखा बनाती है भाजपा : दारा सिंह चौहान





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। आज जगद्गुरू शंकराचार्य इंटर कॉलेज में भाजपा के तरफ से एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि प्रदेश सरकार के वनमंत्री दारा सिंह चौहान के द्वारा वर्तमान लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण निषाद के पक्ष में मतदान हेतू अपील करते हुए कहा गया कि समाज के हर तबके के विकास के सपने को मोदी सरकार ने साकार करने का कार्य किया।



गरीबो को छत गांव को स्वच्छ बनाने का कार्य मोदी सरकार की प्रमुख योजनाएं रही हैं यही कारण है कि आज एक बार फिर देश में प्रधानमंत्री मोदी की लहर दिखाइ दे रही है।  
  उनके द्वारा बताया गया कि आज केन्द्र व प्रदेश सरकार के हर समाज के प्रति विकास रुपी कार्य करने से पूरे देश मे भाजपा की आंधी चल रही हैं। सपा बसपा,कांग्रेस जैसे लोगो ने प्रदेश व देश की आवाम को ठगने का कार्य किया हैं। 


आज का नया भारत तरक्की का नया आयाम तय कर रहा हैं मोदी सरकार ने गरीबो असहायों के विकास के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं चलायी जा रही है। जिससे समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। भ्रष्टाचार से मुक्त योजनाओं का लाभ उठा रहा हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव मे देश के मान सम्मान को बढ़ाने के लिए पुनः मोदी को प्रधानमंत्री के पद पर सुशोभित करने के लिए अग्रसर है।


 आज मोदी के नेतृत्व में चहुँओर विकास कर रहा है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद, संजय निषाद, विधायक राकेश सिंह बघेल, भाजपा नेता शिवा जी शुक्ला, राजेश त्रिपाठी, राजेश सिंह, आशीष, दयाराम मिश्रा, लक्ष्मण निषाद, प्रशांत श्रीवास्तव, गोरख निषाद, राजेन्द्र निषाद समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे