आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में आगामी 12 मई को मतदान सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण हीरालाल पी0जी काॅलेज में सम्पन्न हुआ। इसमें पहले उन्हें ई0वी0एम0 एवं वी0वी0 पैट मशीन के बारे में जानकारी दी गयी। इसके बाद उन्हें मतदान प्रक्रिया की सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक जानकारी दी गयी। कार्मिक प्रभारी एवं पी0डी0 प्रमोद यादव ने सभी से अपील किया कि टीम भावना से कार्य करेें और निष्पक्षता से मतदान कार्य पूरा करायें।
उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी टीम का लीडर होता है। शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान कराने की उस पर जिम्मेदारी होती है। वह अपने मतदेय स्थल का प्रभारी होता है और सभी मतदान अधिकारी, सुरक्षा कर्मी उसके निर्देश पर कार्य करेगें। उसे मतदेय स्थल के अन्दर तथा बाहर भी नजर रखते हुए मतदान कराना है।
मतदान अधिकारी (प्रथम) वोटर लिस्ट का प्रभारी होगा। वह मतदाता की पहचान करेगा तथा पुरूष एवं महिला मतदाता का अलग-अलग पेंसिल से निशान लगायेगा। मदताता की पहचान के लिए वह फोटायुक्त मतदाता पहचान पत्र के अलावा 11 अन्य विकल्प देखकर मतदान की अनुमति देगा।
मतदान अधिकारी (द्वितीय) मतदाता रजिस्टर (17 ए), अमिट स्याही एवं मतदाता पर्ची का प्रभारी होगा। वह मतदाता रजिस्टर में उसका विवरण दर्ज करेगा, बायी तर्जनी पर अमिट स्याही लगायेगा तथा रजिस्टर पर मतदाता का हस्ताक्षर या अंगूठा लगवायेगा। वह मतदाता को मतदाता पर्ची पर संक्षिप्त हस्ताक्षर कर देगा।
मतदान अधिकारी (तृतीय) पीठासीन अधिकारी के पास बैठेगा। वह कन्ट्रोल यूनिट का प्रभारी होगा। मतदाता से पर्ची लेकर वह मतदाता को मतदान हेतु मतदान कम्पार्टमेंट में भेजेगा। वह मतदाता को मतदान करने हेतु तथा वी0वी0 पैट मशीन की स्क्रीन पर अपना मत देखने की जानकारी देगा।
मतदान के दौरान कन्ट्रोल यूनिट अथवा बैलट यूनिट में तकनीकी खराबी होने पर ई0वी0एम0 का पूरा सेट बदला जायेगा। ऐसी स्थिति में नोटा सहित प्रत्येक उम्मीदवार का एक-एक मतदान डलवाकर माकपोल कराया जायेगा।
मतदान के दौरान वी0वी0 पैट यूनिट में तकनीकी समस्या होने पर केवल वी0वी0 पैट बदला जायेगा परन्तु माकपोल की कार्यवाही नही की जायेगी।
पीठासीन अधिकारी प्रत्येक घण्टा पर डाले गये वोट का मिलान मतदाता रजिस्टर एवं कन्ट्रोल यूनिट का टोटल बटन दबाकर करते रहेगें क्यो कि इसकी जानकारी समय-2 पर अधिकारियों को देनी पड़ती है। वह पीठासीन डायरी में हर दो घण्टें में डाले गये मतों की संख्या को अंकित करेगें।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ