आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जनपद में कुछ दिनों बाद लोकसभा के चुनाव में मतदान होना है जिसमे कुछ भी अनियमितता होने पर पुलिस से शिकायत कर सकते है। इसीक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ, द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 हेतु 62 संतकबीरनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु पुलिस प्रेक्षक राजेश शर्मा को नियुक्त किया गया है।
प्रेक्षक महोदय का अवस्थान निरीक्षण गृह, लोक निर्माण विभाग में किया गया है। प्रेक्षक महोदय के अवस्थान का लैण्डलाइन न0-05547-226068 तथा मो0न0- 7572010830 है। इनके लाइजन आफिसर सुशील कुमार मिश्र का मो0न0-8601238002 है तथा इनके पीएसओ गौरव सिंह का मो0न0-6393942377 है। अतः निर्वाचन में पुलिस/कानून व्यवस्था से सम्बंधित कोई शिकायत हो तो उक्त नम्बरों पर सम्पर्क किया जा सकता है। उक्त जानकारी ए0डी0एम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह ने दी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ