आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। हर बार की तरह इस बार भी जनपद में पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशन में चलाये जा रहे 'साथ-साथ' कार्यक्रम (टूटते परिवार को जोडने की एक पहल) का आयोजन किया गया है।
महिला थाना में स्थापित परिवार परामर्श केन्द्र पर महिला थाना प्रभारी डा0 शालिनी सिंह, प्रभारी महिला सम्मान प्रकोष्ठ निरीक्षक मंजू सिह, म0उ0नि0 प्रतिभा सिंह एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी के अध्यक्षता में आज रविवार को कुल चार मामले आये थे।
जिनमें से पहले मामला पूनम देवी पत्नी ईश्वर निवासी मैनहवा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर व द्वितीय पक्ष ईश्वर पुत्र रम्पत निवासी मैनहवा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर, दूसरा मामला मंजू गुप्ता पत्नी रणजीत निवासी पोखरा थाना धनघटा जनदद संतकबीरनगर व द्वितीय पक्ष रणजीत पुत्र रामशब्द निवासी बैकुण्ठपुर थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर, तीसरा मामला संजू पुत्री काशीनाथ निवासी शास्त्रीनगर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरगनर व द्वितीय पक्ष जामवन्त पुत्र अंगद निवासी एकमा थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती एवं चौथा मामला रधिकला पत्नी सुनील कुमार निवासी सिंहवलिया थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर व द्वितीय पक्ष सुनील कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी सिंहवलिया हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर सहित उपरोक्त सभी मामलों में दोनो पक्षों मे सुलह समझौता कराया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ