Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आगजनी से दलित बस्ती के दस मकान जलकर हुए खाक, पीड़ित बेहाल





बनारसी चौधरी 
बेलहर, संतकबीरनगर। बेलहरकलां ब्लॉक के ग्रामपंचायत मीरापुर में गेहूं के खेत कटने के बाद निकली चिंगारी से दलित बस्ती से दस मकान जलकर खाक हो गए। जिससे इन पीड़ित परिवारों के पास खाने तक के लाले पड़ गए है। 




इस आगजनी से पीड़ित जगदीश, इनरजीत, बीपी सिंह, रामनरायन, रामनरेश, सुरेन्द्र,रामबेलास,भरत, रामप्रित, दिलीप कुमार, संजय आदि के रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। इस बाबत आगजनी पर प्रधान शिवदास के द्वारा अथक प्रयास से ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। 

उसके पश्चात दमकल की गाड़ी तब पहुँची जब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। इस आगजनी के खबर के बाद गठबंधन प्रत्याशी भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी के प्रतिनिधि जोगिन्दर मिश्रा व जिला पंचायत सदस्य बेलहरकलॉ के जबार अहमद भी मौके पर पहुँच कर पीडित परिवार को हर सम्भव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया गया। 

इसके साथ ही भयंकर आगजनी के बाद सूचना पाकर मौके पर राजस्व विभाग के लेखपाल राघव प्रसाद दुबे व लेखपाल विवेकानंद पान्डेय द्वारा घटनास्थल पर पहुँच कर पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद शासन से दिलवाने का भरोसा दिलवाया गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे