Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दो वर्षीय बच्चे के साथ महिला ने नदी में कूदकर की आत्महत्या





आलोक बर्णवाल
संतकबीरनगर। बीती रात ग्राम कल्याण पट्टी में मृतका नित्या पत्नी अनिल निवासिनी ग्राम कल्याण पट्टी थाना धनघटा अपने ससुराल में घर में अपने सास से खाना बनाने की बात को लेकर बहस हो गई। 



इस अनबन हो जाने के कारण मृत्तिका ने सुबह 4:00 बजे गांव के बगल में अपने दो वर्षीय बेटे के साथ नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी सूचना प्राप्त होने पर प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्र थाना धनघटा मय हमराह उप निरीक्षक विक्रम सिंह द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला गया। 


उक्त मृतका का मायका मुठही खुर्द में था तथा मृतका अल्प मानसिक बीमार रहती थी। धनघटा पुलिस टीम द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए पोस्ट मॉर्टम हेतु रवाना कर दिया गया एवम् घटना से संबंधित अन्य बिंदुओं पर पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे