Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या





अजीजुद्दीन सिद्दीकी
मोतीगंज, गोण्डा। मोतीगंज थाना क्षेत्र की कहोबा पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव में नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। 


सूचना मिलते ही डायल 100 टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी चौकी प्रभारी को दी। चौकी इंचार्ज एसएन राय हमराही कांस्टेबल राकेश कनौजिया के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
       


मोतीगंज क्षेत्र की कहोबा पुलिस चौकी अंतर्गत काजीदेवर के चैनवापुर गांव में शनिवार की रात्रि एक नवविवाहिता ने छत के पंखे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना गांव के ही किसी व्यक्ति द्वारा मृतका के मायके वालों को दी गई। इस पर मृतका के पिता ने डायल 100 को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 100 पीआरवी 0890 एचसीपी समरेंद्र पाण्डेय, कांस्टेबल दीपक गुप्ता, चालक एचजी शैलेंद्र प्रताप सिंह तत्परता दिखाते हुए तत्काल मौके पर पहुंचे तो देखा कि नवविवाहिता कमरे में मृत पड़ी थी।टीम द्वारा इसकी सूचना थाना प्रभारी निरीक्षक तथा कहोबा चौकी प्रभारी को दी गई। 



सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज एस. एन. राय हमराही कांस्टेबल राकेश कनौजिया के के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसकी जानकारी मजिस्ट्रेट को भी दी गई।
    

मोतीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मृतका के पिता ने ससुर, सास और पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाये हुए तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि पूजा तिवारी (21 वर्ष) पत्नी प्रमोद तिवारी निवासी चैनवापुर (काजीदेवर) ने बीती रात पारिवारिक कलह के चलते घर के छत पर लगे पंखे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
    

चौकी प्रभारी श्री राय ने बताया कि मृतका के पिता प्रताप नारायण शुक्ला निवासी महेशभारी मजरे बढ़ईनपुरवा थाना धानेपुर द्वारा पति, ससुर तथा सास पर दहेज के लिए उसकी लड़की को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। दी गई तहरीर में उसने आरोप लगाया है कि मेरी लड़की को उसका ससुर, पति और सास प्रताड़ित करते रहते थे। 


इन लोगों से वह बहुत परेशान थी। उसने बताया कि बेटी की शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज भी दिया था, लेकिन लालच ने उसकी जिंदगी निगल ली। दहेज के लोभियों ने छह माह में ही उसे मौत के घाट उतार दिया।
     

थाना प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज संजय कुमार ने बताया कि मृतका के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पति के साथ ही सास व ससुर के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इसकी विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी मनकापुर करेंगे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे